Search

 
 
 

झारखंड : सरकारी खर्च पर एसटी-एसी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के 25 बच्चे पढ़ने जायेंगे विदेश

 
  • कल्याण विभाग ने 30 मई तक मांगे आवेदन
Ranchi : झारखंड सरकार की मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा ट्रांसनेशनल स्कॉलरशिप स्कीम के तहत इस साल एसटी, एससी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के 25 बच्चों को पढ़ाई के लिए विदेश भेजा जाएगा. इसके लिए स्टूडेंट्स से आवेदन मांगे गये हैं. 30 मई तक स्टूडेंटस को आवेदन करना होगा. जिसके बाद टॉप 20 का चयन किया जाएगा और फिर उन्हें उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजा जाएगा. (झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-news/">(झारखंड

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)

विदेश के प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं

आदिवासी कल्याण विभाग के अंतर्गत शुरू की गयी इस स्कीम के तहत राज्य के अनुसूचित जनजाति के प्रतिभावान लड़के-लड़कियां विदेशों के प्रतिष्ठित संस्थान और यूनिवर्सिटी, जैसे- ऑक्सफोर्ड और कैंब्रिज में उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं. इसके तहत यूनाईटेड किंगडम के 110 विश्विद्यालय, संस्थानों में चिन्हित विषयों में एक या दो वर्षीय मास्टर, एम फिल कोर्स के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी. इसका पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी.

झारखंड ऐसा करने वाला पहला राज्य 

पूरे देश में झारखंड पहला राज्य है, जहां पर इस तरह की स्कीम लायी गयी है. अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं अन्य पिछड़े वर्ग के विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकते हैं. स्कीम के तहत कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जाति के 10, अनुसूचित जाति के 7, अल्पसंख्यक वर्ग के 3 तथा पिछड़ा वर्ग के अधिकतम 7 बच्चों का विदेश में उच्च शिक्षा के लिए चयन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें – मिड">https://lagatar.in/mid-day-meal-scam-trial-will-be-held-against-sanjay-tiwari-raju-verma-and-suresh-under-section-409420120b-of-ipc/">मिड

डे मील घोटाला: संजय तिवारी, राजू वर्मा व सुरेश के खिलाफ IPC की धारा 409,420,120(B) के तहत चलेगा ट्रायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही