Search

 
 
 

झारखंड में जल जीवन मिशन का हाल बेहाल, 27,150 योजनाएं पेडिंग

 
Ranchi :   झारखंड में जल जीवन मिशन योजना का हाल बेहाल है  एसवीएस स्कीम के तहत झारखंड में 33,523 योजनाएं ली गयी थीं. इसमें से 6,373 यानी 19.01 फीसदी योजनाओं का ही सर्वे हुआ है. अब तक 27,150 यानी 80.99 फीसदी योजनाएं लंबित हैं.

पांच जिलों में दो हजार से अधिक योजनाएं लंबित

एसवीएस स्कीम के तहत, पांच जिलों में दो हजार से अधिक योजनाएं लंबित हैं. पश्चिम सिंहभूम में सबसे अधिक 5842 योजनाएं लंबित हैं. वहीं हजारीबाग में 4791, गिरिडीह में 4158, चतरा में 3402 और पलामू में 2198 योजनाएं लंबित हैं.

किस जिले में कितनी योजनाएं हैं लंबित

जिला लंबित योजनाओं की संख्या
सिमडेगा 823
हजारीबाग 4791
गुमला 358
पाकुड़ 246
पलामू 2198
बोकारो 92
चतरा 3402
देवघर 242
धनबाद 593
दुमका 109
गढ़वा 36
गिरिडीह 4158
गोड्डा 48
जामताड़ा 205
खूंटी 15
लातेहार 1995
लोहरदगा 280
प. सिंहभूम 5842
पूर्वी सिंहभूम 199
रामगढ़ 15
रांची 47
साहेबगंज 557
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही