Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड : ढाई साल में नौ सामूहिक हत्याकांड में 36 लोगों की हुई हत्या

Saurav Singh
Ranchi : जिले के सोनाहातू थाना क्षेत्र स्थित राणाडीह गांव में तीन सितंबर को एक साथ तीन लोगों की हत्या कर दी गई. झारखंड में इस तरह हत्या की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी सामूहिक हत्या की घटना को अंजाम दिया जा चुका है. पिछले ढाई साल में राज्य के अलग-अलग जिलों में सामूहिक हत्याकांड की नौ बड़ी घटनाएं हुईं, जिनमें 36 लोगों की हत्या कर दी गई.
20 जनवरी 2020 : चाईबासा जिले के सोनुवा थाना क्षेत्र के बुरुगुलीकेरा में देर रात पत्थलगड़ी समर्थक और विरोधियों के बीच हुई हिंसक झड़प में गुलीकेरा ग्राम पंचायत के उपमुखिया समेत सात ग्रामीणों की हत्या कर दी गई थी.
14 सितंबर 2020 : झारखंड के गुमला जिले के रायडीह थाना के डेरंगडीह गांव में चार लोगों की हत्या की गई थी.
29 अक्टूबर 2020 : पिछले 21 दिनों से लापता सोयको थाना क्षेत्र के कुदा गांव निवासी बिरसा मुंडा, उसकी पत्नी सुकरू पूर्ति और बेटी सोमवारी पूर्ति के शव को पुलिस ने बरामद किया था. तीनों के शव रबा नदी झरना के पास से क्षत-विक्षत अवस्था में मिले थे. डायन-बिसाही को लेकर तीनों की हत्या की गयी थी. तीनों के सिर धड़ से अलग करने के बाद शवों को एक ही गड्ढे में दफना दिया गया था. इस वारदात को 15 लोगों ने मिल कर अंजाम दिया था.
25 नवंबर 2020 : चाईबासा जिले के टोंटो थाना क्षेत्र में नरसंहार का एक मामला सामने आया था. जहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने सभी मृतकों के कंकाल बरामद किए थे. पुलिस ने घटना सामने आने के बाद इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था.
25 नवंबर 2020 : खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र के बिरबांकी से 14 अक्टूबर 2020 से लापता तीन युवकों महेंद्र मुंडा, मुंडका मुंडा और दुर्गा मुंडा की हत्या कर दी गई थी.
24 फरवरी 2021 : गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों की टांगी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी. यह घटना बुरुहातु गांव हुई थी. जहां निकुदीन तोपनो, जोस्पीना तोपनो, भीनसेंट तोपनो, शिववंती तोपनो,भालवीन तोपनो की धारधार हथियार से हत्या कर दी गई थी.
25 सितंबर 2021 : गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र के लूटो गांव में डायन का आरोप लगाकर रात में एक ही परिवार के तीन लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी. मृतकों में सास-ससुर और बहू शामिल थे. वहीं, कमरे में सो रहे दो बच्चों को आरोपी ने छोड़ दिया था. हत्या का आरोप मृतक के भतीजे पर ही लगा है.
31 अगस्त 2022 : खूंटी जिला के अड़की प्रखंड अंतर्गत घोर नक्सल प्रभावित मदहातु पंचायत के कोदेलेबे गांव के ग्राम प्रधान बयार सिंह मुंडा उर्फ सुखराम मुंडा (55 वर्ष ), बेटा सिंगा मुंडा (30 वर्ष) और पुत्रवधू मानी हरिबीना (26 वर्ष) की हत्या कर दी गई थी.
03 सितंबर 2022: रांची के सोनाहातू के राणाडीह में डायन बिसाही के आरोप में तीन महिलाओं की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गयी थी.
इसे भी पढ़ें- विधानसभा">https://lagatar.in/special-session-of-assembly-saryu-rai-told-minister-banna-gupta-you-are-a-corrupt-minister/">विधानसभा

का विशेष सत्र : सरयू राय ने मंत्री बन्ना गुप्ता से कहा- आप एक भ्रष्ट मंत्री हैं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही