Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jharkhand : स्वास्थ्य कर्मियों के वेतन-भत्ते के लिए 36.23 करोड़ जारी, 26 कार्यालयों को राशि आवंटित

झारखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में केंद्र प्रायोजित इंफ्रास्ट्रक्चर मेंटेनेंस योजना के तहत 36 करोड़ 23 लाख 10 हजार रुपये जारी किए हैं.  स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी इस राशि का उपयोग स्वास्थ्य कर्मियों के वेतन और भत्तों के भुगतान के लिए किया जाएगा. इस योजना में 60 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार और 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार की है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :   झारखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में केंद्र प्रायोजित इंफ्रास्ट्रक्चर मेंटेनेंस योजना के तहत 36 करोड़ 23 लाख 10 हजार रुपये जारी किए हैं.  स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी इस राशि का उपयोग स्वास्थ्य कर्मियों के वेतन और भत्तों के भुगतान के लिए किया जाएगा. इस योजना में 60 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार और 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार की है. 

 

राज्य सरकार ने यह राशि 26 कार्यालयों को आवंटित की है. देवघर को सबसे अधिक 7.11 करोड़ राशि दी गई है. इसके बाद गोड्डा के लिए 6.54 करोड़ और रांची के सिविल सर्जन कार्यालय के लिए 4.19 करोड़ आवंटित किया गया है. वहीं जामताड़ा, पश्चिमी सिंहभूम, चतरा, दुमका, गिरिडीह, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, हजारीबाग सहित अन्य जिलों को भी जरूरत के अनुसार राशि आवंटित की गई है. 

 

सरकार ने आदेश में स्पष्ट किया है कि इस राशि से वेतन और भत्ते का भुगतान केवल स्वीकृत पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को ही किया जाएगा. किसी भी अवैध रूप से नियुक्त कर्मचारी को इस राशि से वेतन नहीं दिया जाएगा. इसकी जिम्मेदारी संबंधित निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी की होगी.

 

विभाग ने यह भी निर्देश दिया है कि खर्च की गई राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र  समय पर महालेखाकार और स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग को भेजना अनिवार्य होगा. इससे स्वास्थ्य संस्थानों में वेतन भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जा सकेगा और स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन बेहतर तरीके से हो सकेगा.


जानें किसे कितनी राशि की गई आवंटित 

- सिमडेगा :  असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी :  39.37 लाख रुपये.

- सरायकेला-खरसावां :  असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी :  95.80 लाख रुपये.

- रांची :  असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी :  4.19 करोड़ रुपये.

- रामगढ़ :  असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी :  36 लाख रुपये.

- पलामू :  असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी :  5.99 लाख रुपये.

- पाकुड़ :  असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी :  14.36 लाख रुपये.

- लोहरदगा :  असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी :  47.33 लाख रुपये.

- जामताड़ा :  असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी :  2.60 करोड़ रुपये.

- हजारीबाग :  असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी :   70 लाख रुपये.

- गुमला :  असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी :   60.58 लाख रुपये.

- गोड्डा :  असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी :  6.54 करोड़ रुपये.

- गिरिडीह :  असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी :  1.41 करोड़ रुपये.

- गढ़वा :  असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी :  22 लाख रुपये.

- पूर्वी सिंहभूम :  असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी :  1.12 करोड़ रुपये.

- दुमका :  असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी :  1.44 करोड़ रुपये.

- धनबाद :  असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी :  1.18 करोड़ रुपये.

- देवघर :  असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी :  7.11 करोड़ रुपये.

- चतरा :  असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी :  1.62 करोड़ रुपये.

- बोकारो :  असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी :  60.34 लाख रुपये.

- पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) :  असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी :  2.41 करोड़ रुपये.

- हजारीबाग :  प्राचार्य, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र :  93.01 लाख रुपये.

- लातेहार :  असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी :  40.34 लाख रुपये.

- साहिबगंज :  असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी :  37.56 लाख रुपये.

- खूंटी :  असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी :  20.03 लाख रुपये.

- कोडरमा :  असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी :  1.89 लाख रुपये.

- रांची :  निदेशक प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाएं, झारखंड :  14 लाख रुपये.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही