Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड : 23 जिलों में जरूरी दवाओं व वेतन पर खर्च के लिए 54 करोड़ आवंटित

  • प्राथमिकता के आधार पर मौसमी बीमारी एवं आवश्यक दवाओं की खरीद का निर्देश
  • सांप काटने व डॉग बाईट की दवाओं पर ध्यान रखने को कहा गया
Ranchi :  स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने दवा खरीद, वेतन व्यय समेत स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न मदों में खर्च के लिए 54 करोड़ 35 लाख 92 हजार 600 रुपया का आवंटन किया है. अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने इस बाबत 23 जिले के सिविल सर्जन को आवंटित राशि की जानकारी दी है. राशि की निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी संबंधित जिले के सिविल सर्जन होंगे. राशि के नियंत्री पदाधिकारी अपर मुख्य सचिव होंगे. आवंटित राशि से वेतन, देशीय यात्रा व्यय, कार्यालय व्यय, किराया, वर्दी, चिकित्सीय आपूर्ति और विद्युत व्यय पर खर्च किये जाएंगे. वहीं दवा की खरीदारी में विशेषकर सांप काटने और डॉग बाईट (रैबीज) की दवा की उपलब्धता पर ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है.

दवा खरीद में इन निर्देशों का करें अनुपालन

अपर मुख्य सचिव ने दवा खरीद में विभिन्न निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है. इनमें वैसी दवाओं का क्रय किया जाएगा, जिसका दर निर्धारण निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवा की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया गया है. दर निर्धारण की वैलिडिटी पीरियड समाप्त नहीं हुई है. मौसमी बीमारी एवं आवश्यक दवाओं को प्राथमिकता दी जाए. आवश्यकता के आधार पर अगले 4 माह तक की दवा खरीदने का निर्देश दिया गया है. अनावश्यक दवाओं की खरीदारी करने पर निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी जिम्मेदार होंगे.

इन जिलों के लिए किया गया है राशि का आवंटन

प्रत्येक जिले को 2 करोड़ 36 लाख 34 हजार 460 रुपए का आवंटन किया गया है. इनमें बोकारो, चाईबासा, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, जमशेदपुर, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, रांची, साहिबगंज, सरायकेला और सिमडेगा जिला शामिल हैं. इसे भी पढ़ें – मोतिहारी">https://lagatar.in/26-deaths-due-to-spurious-liquor-in-motihari-6-policemen-suspended/">मोतिहारी

में जहरीली शराब से अबतक 26 की मौत, 6 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही