Search

 
 
 

झारखंड : 6 प्रशिक्षण संस्थानों में ट्रेनिंग देने के लिए 59 पुलिस अधिकारियों का होगा इंटरव्यू

 
Ranchi :  झारखंड के छह प्रशिक्षण संस्थानों में ट्रेनिंग देने के लिए इच्छुक 59 पुलिस पदाधिकारियों का इंटरव्यू होगा. पुलिस मुख्यालय में आयोजित इंटरव्यू में चयनित अधिकारियों को एक टॉपिक पर पांच मिनट लेक्चर देना होगा. जिससे उनकी प्रस्तुति और ट्रेनिंग कौशल का मूल्यांकन किया जायेगा. उल्लेखनीय है कि झारखंड पुलिस के प्रशिक्षण निदेशालय ने सभी जिलों के एसपी, एसएसपी, कमांडेंट और इकाई के प्रमुखों को पत्र लिखा था. इसके जरिये छह प्रशिक्षण संस्थानों में ट्रेनिंग देने के लिए पुलिस अधिकारियों की स्वेच्छा लिंक/ क्यूआर कोड के माध्यम से मांगी थी.  इसके बाद मुख्यालय को 59 अधिकारियों की स्वेच्छा मनोनयन उपलब्ध करायी गयी थी.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही