Search

 
 
 

Jharkhand : अवैध खनिज परिवहन से 5 साल में 6,454 लाख जुर्माना वसूला, पलामू टॉप पर

Ranchi News : विभागीय आंकड़ों के अनुसार, यह जुर्माना वर्ष 2022-23 से 2026-27 तक वसूला गया है. 2026-27 का आंकड़ा अप्रैल से जुलाई 2026 तक का है. जिला स्तर पर देखें तो इस अवधि में पलामू जिले में सबसे अधिक 988.13 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया.
 
अवैध खनिज परिवहन

Ranchi News :   झारखंड में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ खनन विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है. पिछले पांच वित्तीय वर्षों में अवैध खनिज परिवहन से 6,454.21 लाख रुपये यानी करीब 64.54 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया है.

 

विभागीय आंकड़ों के अनुसार, यह जुर्माना वर्ष 2022-23 से 2026-27 तक वसूला गया है. 2026-27 का आंकड़ा अप्रैल से जुलाई 2026 तक का है. जिला स्तर पर देखें तो इस अवधि में पलामू जिले में सबसे अधिक 988.13 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया. 


पलामू में खास तौर पर पिछले दो वित्तीय वर्षों में जुर्माने की राशि काफी अधिक रही.  2025-26 में यहां 430.360 लाख रुपये और अप्रैल-जुलाई 2026 के दौरान 155.300 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया. इसके बाद जमशेदपुर में 609.323 लाख रुपये, लातेहार में 468.034 लाख रुपये और कोडरमा में 403.213 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है.

 

जिलावार जुर्माने की राशि

जिला 2022-23 (लाख में) 2023-24 (लाख में) 2024-25  (लाख में) 2025-26 (लाख में) 2026-27 (जुलाई तक) (लाख में)
रांची 49.780 77.990 93.870 29.345 5.300
लोहरदगा 8.523 14.910 24.270  30.540 6.730
खूंटी   82.820 103.850   26.630   23.960   11.630
गुमला 5.400 202.170 7.865 5.820 1.108
सिमडेगा 19.560 7.390 26.360  23.870 13.730
हजारीबाग 51.660 63.270 27.090 36.350 39.900
रामगढ़ 31.820 131.770 14.660 63.660 23.610
चतरा 16.340 87.350 31.982 35.882 21.570
कोडरमा 108.797 79.280 91.337 72.933 50.866
धनबाद   42.240 43.380 17.890 35.200 16.730
बोकारो 72.000 78.590 32.310 14.760 22.380
गिरिडीह   110.670  43.490 65.110 11.725 48.997
दुमका 39.421 25.220   53.360 29.060 44.880
जामताड़ा  28.680 22.710 23.570 7.500 20.522
गोड्डा 70.470 32.060 26.580 19.070 6.400
पाकुड़ 39.550 28.690 61.440   60.710 12.960
 साहिबगंज 97.730 65.170 55.600 6.400 0.200
देवघर   93.990 89.310 72.582 55.250 36.776
चाईबासा 7.530 20.950 30.360   149.503 27.261
 जमशेदपुर  397.126 56.810 47.595   44.362 63.430
सरायकेला-खरसावां 20.390  6.280  32.385 12.475   24.240
पलामू 86.880 113.110 202.480  430.360 155.300
लातेहार 16.230   176.561 47.532   195.141 32.570
गढ़वा   35.440 26.410 11.460  89.320 22.570
झारखंड   1,534.253  1,596.724 1,124.318 1,489.196  709.719

                   
                    
          

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही