Search

 
 
 

झारखंड अबुआ आवास : 2.40 लाख घर अब भी अधूरे, पश्चिमी सिंहभूम की स्थिति सबसे खराब

Ranchi :  अबुआ आवास योजना के तहत प्रत्येक लाभुक को तीन कमरों का पक्का घर बनाने के लिए कुल 2 लाख रुपये की सहायता दी जाती है. उपलब्ध योजना संबंधी जानकारी के अनुसार, चार किस्तों में 30 हजार, 50 हजार, एक लाख और 20 हजार रुपये दिए जाते हैं.  विभाग से मिली सूचना के मुताबिक, पहली किस्त 4,92,464 लाभुकों को मिली है. दूसरी किस्त पाने वालों की संख्या 4,46,374 है.
 
झारखंड अबुआ आवास
  • 73.27 प्रतिशत आवास बनने के साथ कोडरमा राज्य में पहले स्थान पर

Ranchi :  झारखंड सरकार ने अबुआ आवास योजना के लिए 500 करोड़ रुपये जारी किए हैं. चालू वित्त वर्ष में करीब दो महीने पहले भी 490 करोड़ रुपये जारी किए गए थे. इसके बावजूद राज्य में आवास निर्माण की रफ्तार और किस्तों के भुगतान में बड़ा अंतर दिख रहा है.

 

अक्टूबर माह की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में पहली किस्त पाने वाले 4,92,464 आवासों में से सिर्फ 2,52,801 आवास ही पूरे हुए हैं. यानी सिर्फ 51.33 प्रतिशत आवासों का निर्माण पूरा हुआ है. जबकि 2,39,663 आवास अब भी अधूरे हैं.


अबुआ योजना के तहत कुल 6.50 लाख आवासों का लक्ष्य रखा गया है. इनमें 6,33,351 आवास स्वीकृत किए गए हैं. लेकिन स्वीकृति से लेकर किस्तों के भुगतान और निर्माण पूरा होने तक की प्रक्रिया में बड़ा अंतर बना हुआ है. सबसे खराब स्थिति पश्चिमी सिंहभूम की है, जहां पहली किस्त प्राप्त आवासों में से केवल 24.51 प्रतिशत ही पूरे हुए हैं. इसके विपरीत कोडरमा 73.27 प्रतिशत पूर्णता के साथ राज्य में पहले स्थान पर है.

 

किस्तों के भुगतान में भी बड़ा अंतर

अबुआ आवास योजना के तहत प्रत्येक लाभुक को तीन कमरों का पक्का घर बनाने के लिए कुल 2 लाख रुपये की सहायता दी जाती है. उपलब्ध योजना संबंधी जानकारी के अनुसार, चार किस्तों में 30 हजार, 50 हजार, एक लाख और 20 हजार रुपये दिए जाते हैं.  विभाग से मिली सूचना के मुताबिक, पहली किस्त 4,92,464 लाभुकों को मिली है. दूसरी किस्त पाने वालों की संख्या 4,46,374 है.

 

इस तरह पहली और दूसरी किस्त के बीच 46,090 आवासों का अंतर है. वहीं तीसरी किस्त 3,29,582 लाभुकों को मिली है. जबकि दूसरी और तीसरी किस्त के बीच 1,16,792 का अंतर है. चौथी किस्त सिर्फ 68,962 लाभुकों को मिली है. पूर्ण आवासों की संख्या 2,52,801 है.

 

जिलावार अबुआ आवास की प्रगति रिपोर्ट

जिला   लक्ष्य स्वीकृत पहली किस्त दूसरी किस्त तीसरी किस्त   चौथी किस्त पूर्ण आवास   पूर्णता % लंबित आवास
कोडरमा  7,852 7,830 7,553 7,190 6,452 1,219 5,534   73.27 2,019
खूंटी 6,344     6,344 6,147 5,843  5,223 3,824   4,368 71.06 1,779
पाकुड़  21,440 21,440 20,000 18,927 16,346  5,205 13,618 68.09 6,382
हजारीबाग 20,612 19,754 17,406  16,159 13,247  5,821 11,520 66.18 5,886
रामगढ़   10,999 10,645 8,938    8,316  7,025 3,331  5,705 63.83   3,233
साहिबगंज 30,144 28,209   20,592    19,208   15,297 3,493 13,063  63.44      7,529
गुमला 19,062 18,668 14,345 13,233   10,369   4,552 8,747 60.98 5,598
धनबाद 20,996 19,926  17,127  16,204 12,445 2,946 10,081 58.86  7,046
बोकारो 24,342  24,340    22,229  21,189 16,780 3,281 12,569 56.54   9,660
गिरिडीह 56,390 53,597 33,605    31,222 23,846 4,495  18,249  54.30 15,356
लोहरदगा 14,961 14,190  9,997 9,037 6,712  1,227 5,329 53.31 4,668
रांची   34,054 33,961 28,334 26,322 19,465   2,056 15,046 53.10 13,288
सिमडेगा 15,125 14,871    13,548 11,899 9,637 2,540 7,150 52.78 6,398
दुमका 30,015 30,015 24,333  21,799 16,253 498 12,738 52.35 11,595
लातेहार 18,951  18,824 16,039 14,565 10,396 2,969 8,319 51.87 7,720
पूर्वी सिंहभूम 38,072 37,953 25,990 24,048   15,683 1,817   13,114 50.46 12,876
देवघर 35,236   35,236 25,985 23,834    17,601 1,211 13,050 50.22 12,935
गोड्डा 28,635 27,440 21,527 19,574   14,341 773  10,778 50.07 10,749
सरायकेला-खरसावां 31,255 31,238 22,858 19,678 14,434 2,486 10,573   46.26 12,285
चतरा  31,202 30,075 25,984 22,182 15,219 2,523 11,783 45.35   14,201
गढ़वा 46,689 43,189 27,748 25,016 17,302 2,700 11,819 42.59 15,929
जामताड़ा 29,755 29,010   24,048 22,002  14,397  2,370 10,169 42.29 13,879
पलामू   46,587 45,600 35,813 28,696 18,247 2,790 14,009 39.12 21,804
पश्चिमी सिंहभूम 31,282 30,996 22,318 20,231  12,865 4,835  5,470 24.51 16,848
कुल   6,50,000 6,33,351 4,92,464   4,46,374 3,29,582   68,962 2,52,801 51.33 2,39,663

   

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही