Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह की तलाश में झारखंड ACB की लखीसराय में छापामारी

Ranchi : झारखंड में शराब और जमीन घोटाले के आरोपी नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के मालिक विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह की तलाश में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम लगातार सक्रिय है. इसी क्रम में, एसीबी की टीम ने रविवार की सुबह बिहार के लखीसराय जिले के नयासराय स्थित उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की. झारखंड एसीबी की तीन गाड़ियों का काफिला रविवार सुबह नयासराय पहुंचा, जहां टीम स्निग्धा सिंह से संबंधित जानकारियों के आधार पर उनकी तलाश में जुटी हुई है.

 

क्यों है स्निग्धा सिंह की तलाश?

नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक विनय कुमार सिंह वर्तमान में हजारीबाग जेल में बंद हैं. उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह को एसीबी ने शराब घोटाले और वन भूमि घोटाले से जुड़े मामलों में पूछताछ के लिए कई बार नोटिस भेजा है, लेकिन वह एसीबी के समक्ष उपस्थित नहीं हुई हैं. शराब घोटाले के मामले में एसीबी स्निग्धा सिंह को पूछताछ के लिए बुला चुकी है. स्निग्धा सिंह हजारीबाग वन भूमि घोटाले में भी आरोपी हैं. पूरे मामले में एसीबी स्निग्धा सिंह को महत्वपूर्ण कड़ी मान रही है.

 

वन भूमि घोटाले का यह मामला विनय कुमार चौबे के हजारीबाग उपायुक्त कार्यकाल से जुड़ा है, जब स्निग्धा सिंह के नाम पर जमीन की जमाबंदी की गई थी. इस मामले में एसीबी पहले ही विनय कुमार सिंह, विजय प्रताप, विनय चौबे और तत्कालीन अंचल अधिकारी शैलेश कुमार समेत कई अन्य लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. स्निग्धा सिंह की गिरफ्तारी या पूछताछ इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही