Search

 
 
 

उच्चतर शिक्षा के लिए नामांकन में झारखंड पड़ोसी राज्यों से आगे

 
Ranchi : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा जारी साल 2020-21 की रिपोर्ट के अनुसार, उच्चतर शिक्षा के लिए नामांकन में झारखंड पड़ोसी राज्यों की तुलना में आगे है. उच्चतर शिक्षा में नामांकन के मामले में बिहार, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ की तुलना में झारखंड आगे है. वहीं उत्तर प्रदेश और ओड़िशा झारखंड से आगे है. उच्चतर शिक्षा में झारखंड का कुल नामांकन प्रतिशत 20.9 है, जिसमें पुरुष 21 प्रतिशत व महिला 20.9 प्रतिशत है. वहीं इस मामले में बिहार का कुल प्रतिशत 14.5 है. इनमें पुरुष 15.8 प्रतिशत और महिला 13.1 प्रतिशत है. उत्तर प्रदेश में कुल नामांकन प्रतिशत 25.3, ओड़िशा में कुल प्रतिशत 21.7, छत्तीसगढ़ में कुल प्रतिशत 18.5 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में कुल प्रतिशत 19.9 है. इसे भी पढ़ें –कश्मीर">https://lagatar.in/hawala-agent-who-raised-funds-for-terrorists-of-kashmir-arrested-from-delhi/">कश्मीर

के आतंकियों के लिए फंड जुटाने वाला हवाला एजेंट दिल्ली से गिरफ्तार

यूजीसी की पिछले पांच साल की रिपोर्ट 

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले पांच साल में उच्चतर शिक्षा के लिए नामांकन में झारखंड का प्रदर्शन बेहतर रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, 2016- 17 में कुल 594281 नामांकन हुए. जिसमें पुरुष की संख्या 302393 और महिलाओं की संख्या 291888 रही. साल 2017-18 में कुल नामांकन की संख्या 688722 रही, जिसमें पुरुष 354095 व महिला 334627 रहा. वर्ष 2018-19 में कुल नामांकन की संख्या 739484 रही, जिसमें पुरुष 377741 व महिला 361743, साल 2019- 20 में कुल नामांकन 721642 रही, जिसमें पुरुष 349067 व महिला 372575 और साल 2020- 21 में कुल नामांकन प्रतिशत 20.9 रही, जिसमें पुरुष 21 प्रतिशत व महिला 20.9 प्रतिशत रही.

झारखंड में कुल 26 विश्वविद्यालय

झारखंड में कुल 26 विश्वविद्यालय हैं, जिनमें राज्य सरकार के विश्वविद्यालयों की संख्या 11 हैं. निजी विश्वविद्यालयों की संख्या 14 हैं व केन्द्रीय विश्वविद्यालय की संख्या 1 है. 2019 में जारी एमएचआरडी की रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड में 308 कॉलेज हैं. 2022 के मानसून सत्र में झारखंड में 3 नए विश्वविद्यालय बनाने का विधेयक सरकार लेकर आयी है. इनमें रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय, अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय और झारखंड कौशल विश्वविद्यालय शामिल हैं. इसे भी पढ़ें – झामुमो">https://lagatar.in/jmm-leaders-allegation-scam-worth-lakhs-in-dmft-schemes-get-the-investigation-done-dc-sir/">झामुमो

नेता का आरोप, डीएमएफटी योजनाओं में लाखों का घोटाला, जांच कराएं डीसी साहब…  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही