Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड :  22 जून को संकल्प दिवस मनाएगी आजसू पार्टी

Advertisement
Advertisement
Ranchi : आजसू पार्टी 22 जून को पूरे राज्य के संकल्प दिवस मनाएगी. इसको लेकर पार्टी के सभी पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया गया है. संकल्प दिवस के अवसर पर आजसू पार्टी के नेता, कार्यकर्ता एवं समर्थक सभी जिला एवं प्रखंड कार्यालय में क्रार्यक्रम का आयोजन करेंगे. क्रार्यक्रम में झारखंड आंदोलन में जान गंवाने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. साथ ही राज्य की वर्तमान स्थिति, संगठन विस्तार एवं भावी कार्यक्रमों को लेकर चिंतन-मंथन किया जायेगा. साथ ही राज्य की मर्यादा एवं जनमन की सुरक्षा के संकल्प के साथ-साथ वैचारिक मूल्यों को बचाने का संकल्प लेंगे. पार्टी की ओर से कहा गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में संकल्प दिवस को सफल बनाने हेतु सभी केंद्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य, जिला प्रभारी, विधानसभा प्रभारी, जिला एवं प्रखंड के सभी पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया गया है.

संकल्प सभा में होंगे शामिल

संकल्प सभा में सभी अनुषंगी इकाई (अखिल झारखंड महिला संघ, अखिल झारखंड छात्र संघ, आजसू बुद्धिजीवी मंच, अखिल झारखंड श्रमिक संघ, अखिल झारखंड किसान संघ, अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ, अखिल झारखंड उद्योग एवं व्यापार संघ, अखिल झारखंड पिछड़ा वर्ग महासभा, अखिल झारखंड अल्पसंख्यक महासभा, अखिल झारखंड अनुसूचित जनजाति महासभा, अखिल झारखंड अनुसूचित जाति महासभा एवं आजसू पार्टी कला-संस्कृति प्रकोष्ठ) के पदाधिकारी शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें – Swiss">https://lagatar.in/indians-money-in-swiss-bank-at-14-year-high-amount-reached-30500-crore-in-2021/">Swiss

Bank में भारतीयों के पैसे 14 साल के उच्चतम स्तर पर, 2021 में 30,500 करोड़ पहुंची रकम
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही