Search

 
 
 

तीन जिलों में छिटपुट घटनाओं के बाद झारखंड में अलर्ट : डीजीपी और गृह सचिव आज शाम डीसी-एसपी के साथ करेंगे बैठक

 
Ranchi :  अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर झारखंड अलर्ट मोड पर है. जगह-जगह पर पुलिस बलों की तैनाती की गयी है. इस बीच रविवार को हजारीबाग, धनबाद समेत तीन जिलों में छिटपुट घटनाएं होने के बाद गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग और सचेत हो गया है. डीजीपी अजय कुमार सिंह और गृह सचिव अविनाश कुमार रविवार शाम पांच बजे राज्य के सभी जिलों के डीसी और एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक करेंगे. इस बैठक में इस तरह की घटनाओं और उसके निवारक उपायों या आगे की जाने वाली कार्रवाई पर चर्चा की जायेगी. इसको लेकर गृह सचिव ने आदेश जारी किया है.

डीसी-एसपी घटना की जानकारी तुरंत डीजीपी-गृह सचिव को दें

गृह सचिव द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कुछ जिलों से छिटपुट घटनाओं की सूचना मिली है, जिनमें सांप्रदायिक रंग भी शामिल है. विषय वस्तु की संवेदनशीलता के दृष्टिकोण से सभी को निर्देशित किया जाता है कि संयुक्त रूप से हर थाना क्षेत्र की स्थिति का जायजा लें और माहौल बिगड़ने पर किस तरह से उसे काबू करना है, इसपर विशेष ध्यान दें. गृह सचिव ने इस तरह की घटनाओं की सूचना तुरंत व्हाट्सएप या किसी अन्य माध्यम से मुख्यालय, डीजीपी, गृह सचिव और सीएस को देने को कहा है. साथ ही प्रशासन की उपस्थिति सुनिश्चित करने और इस तरह की घटनाएं होने पर सख्ती से निपटने को कहा है.

पूर्व में चीफ सेक्रेटरी ने दिये थे कई दिशा-निर्देश

राज्य में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर मुख्य सचिव एल खियांग्यते ने 18 जनवरी को प्रोजेक्ट भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम समीक्षा बैठक की थी. इसमें सीएस ने खासकर 22 जनवरी को लेकर आला अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये थे. उन्होंने कहा था कि अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर राज्य से भी काफी संख्या में लोग अयोध्या जायेंगे. इस दौरान उन्होंने रेलवे और बस से अयोध्या जाने वाले लोगों पर खास ध्यान रखने का निर्देश दिया था. ताकि इस दौरान कोई अप्रिय घटना ना घटे. बैठक में सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश न हो, इस पर भी खास ध्यान रखने को कहा गया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही