Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड चहुंमुखी विकास कर रहा हैः बैद्यनाथ राम

Latehar: स्कूली शिक्षा व साक्षरता सह उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री बैद्यनाथ राम ने स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्टेडियम से लोगों को संबोधित किया. कहा कि लातेहार विकास की ओर अग्रसर है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व में पूरा झारखंड चहुंमुखी विकास कर रहा है. राम  ने कहा कि आज हम 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं. यह अवसर है उन अमर शहीदों को स्मरण करने का जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व कुर्बान कर दिया है. इन वीर स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों को पूरा देश कभी नहीं भूला सकता है. हमें उनके संकल्पों व आकाक्षाओं को पूरा करना है. उन्होंने कहा कि लातेहार जिला राज्य व देश में पर्यटन स्थलों की खुबसूरती, हरी भरी वादियों एवं संगीतमयी झरणों के लिए विख्यात है. इस जिले की मौलिक समस्याओं के समाधान के लिए जिले के तमाम पदाधिकारियों के अलावा नागरिकों व जन प्रतिनिधियों का सहयोग अपेक्षित है. मौके पर मंत्री श्री राम ने जिला प्रशासन की उपलिब्धयों को गिनाया. इससे पहले मंत्री राम ने परेड का निरीक्षण किया. साथ मे उपायुक्त गरिमा सिंह व पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन भी शामिल थे. इसके बाद मंत्री राम ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन किया. परेड में कुल नौ टुकडियों ने भाग लिया. इनमें जिला पुलिस बल को प्रथम, एनसीसी बालिका को द्वितीय व सीआरपीएफ को तीसरा पुरस्कार प्रदान किया गया. मुख्य परेड कमांडर के रूप मे सार्जेट मेंजर राजकुमार लकड़ा थे. स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रो में उत्कृष्ठ योगदान करने के लिए विभागीय अधिकारी व कर्मियों को सम्मानित किया गया. मंच का संचालन वरीय पत्रकार आशीष टैगोर ने किया. समारोह में आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, उप विकास आयुक्त सुरजीत सिंह, अपर समार्हता रामा रविदास, एसडीओ अजय कुमार रजक, जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रश्मि लकड़ा, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार के अलावा जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरूण कुमार दुबे, झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदव, विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, अंकित पांडेय, विशाल कुमार आदि मौजूद थे.

सांस्कृति कार्यक्रमों में प्रतिभागियों का जलवा

दूसरी तरफ स्वतंत्रता दिवस की संध्या छह बजे से पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन मे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन उपविकास आयुक्त सुरजीत सिंह, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरूण कुमार दुबे, जिप सदस्य विनोद राम, मनिका विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, कांग्रेस नेता पंकज तिवारी व आफताब आलम समेत अन्य कई अधिकारियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया. कार्यक्रम का शुभारंभ लातेहार डांस एकेडमी की नाब्या राजपूत ने एक देशभक्ति नृत्य से किया. एकल नृत्य मे केंद्रीय विद्यालययी ऋषिका रंजन ने महाभारत के एक प्रसंग को प्रस्तुत कर प्रथम पुरस्कार जीता. जबकि उत्क्रमित उच्च विद्यालय जलता के राज लोहरा ने दूसरा और नाब्या राजपूत ने तीसरा पुरस्कार जीता. सामुहिक नृत्य में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, लातेहार ने प्रथम, मुख्यमंत्री उत्कृष्ठ विद्यालय ने दूसरा एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय चंदनडीह व लातेहार पब्लिक स्कूल ने संयुक्त रूप से तीसरा पुरस्कार जीता. कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी चंदवा व मनिका, राजकीय मध्य विद्यालय आश्रम व बाजार, मुख्यमंत्री उत्कृष्ठ विद्यालय बालिका, एनवीसी डांस एकेडमी व स्वर संगम म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने भाग लिया. स्वर संगम के आशीष टैगोर ने होंठो पे सच्चाई रहती है, जहां दिल में सफाई रहती है गीत गा कर लोगों मे देश भक्ति की भावनाओं का संचार किया. मौके पर एसडीओ अजय कुमार रजक, डीइओ प्रिंस कुमार, डीएसई गौतम कुमार साहू, समग्र शिक्षा अभियान के एडीपीओ अनूप माइकल केरकेट्टा, एपीओ रोज मिंज व मनोज मिश्रा, स्वर संगम के अविनाश कुमार आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - एमपॉक्स">https://lagatar.in/ampox-causes-panic-in-the-world-virus-spreads-to-pakistan-after-africa-sweden-who-declares-it-a-global-public-health-emergency/">एमपॉक्स

से दुनिया में हाहाकार, अफ्रीका-स्वीडन के बाद पाक में फैला वायरस, WHO ने ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही