Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका सिविल कोर्ट के जज पर आरोप, जिसका केस सुन रहे थे उसी से फोन पर बात कर रहे थे, हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी की सिफारिश की

Advertisement
Advertisement
Ranchi:  झारखंड हाईकोर्ट द्वारा दुमका सिविल कोर्ट के जिला एवं सत्र न्यायाधीश रैंक के न्यायिक अधिकारी धीरेंद्र मिश्रा को बर्खास्त करने की सिफारिश किये जाने की सूचना है. हाईकोर्ट से जुड़े पुख़्ता सूत्रों के अनुसार न्यायाधीश धीरेंद्र मिश्रा पर एक बिल्डर से बातचीत करने का आरोप है. जानकारी के अनुसार जिस बिल्डर से न्यायाधीश धीरेंद्र मिश्रा ने फ़ोन पर बातचीत की, उसका केस उन्हीं के न्यायालय में लंबित था. सूत्रों के अनुसार बिल्डर और जज की बातचीत का पूरा ब्योरा हाईकोर्ट को मिल गया है. जिसके बाद तत्काल प्रभाव से हाईकोर्ट ने कड़ी कार्रवाई करते हुए न्यायाधीश धीरेंद्र मिश्रा को सस्पेंड किये जाने की  सिफारिश की खबर है कि हाईकोर्ट द्वारा जज धीरेंद्र मिश्रा को बर्खास्त किये जाने से संबंधित सिफ़ारिश केंद्र सरकार को भेजी जा चुकी है. अब यह फाइल विधि विभाग के पास भेजी जायेगी. विधि विभाग से सहमति मिलने के बाद इस प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही