- वृक्षारोपण के क्षेत्र में अच्छे कार्य करने वालों को राज्यपाल ने किया सम्मानित
- राजभवन परिसर में किया वृक्षारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस, भारतीय मानव अधिकार संस्थान ने रिम्स में किया पौधारोपण उन्होंने कहा कि लोग प्लास्टिक का उपयोग कर रहे हैं, उसे कहीं भी फेंक देते हैं, नदियां प्रदूषित हो रही हैं. यह बातें राज्यपाल ने सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही. राज्यपाल ने लोगों से प्लास्टिक को अपने व्यवहार में न अपनाने की अपील की. साथ ही स्वच्छता की दिशा में ध्यान देने को कहा. उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य का वृक्षों से विशिष्ट संबंध रहा है. यहां हर्षोल्लास के साथ सरहुल पर्व मानाया जाता है, जिसमें वृक्ष की पूजा की जाती है. उन्होंने एनएसएस के स्वयंसेवकों से कहा कि आज आप सभी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण करें. उसके संवर्द्धन की दिशा में ध्यान दें. उन्होंने एनएसएस के स्वयंसेवकों से कहा कि आप लोग ग्रामों में भी जाकर कार्यक्रम का आयोजन करें तथा ग्रामीणों से संवाद करें. इसे भी पढ़ें- जेबीवीएनएल">https://lagatar.in/jbvnl-fails-to-provide-full-voltage-power-to-water-supply-system-people-yearn-for-water/">जेबीवीएनएल
वाटर सप्लाई सिस्टम को फुल वोल्टेज बिजली देने में नाकाम, पानी को तरसे लोग
Leave a Comment