Search

झारखंड : कुरमी सांसद को मंत्री नहीं बनाये जाने पर नाराज संगठनों ने केंद्र सरकार का पुतला जलाया

मंत्री नहीं बनाया, तो विधानसभा चुनाव में कुरमी संगठनों की सबक सिखाने की चेतावनी  Ranchi : झारखंड से विजयी दो कुरमी सांसदों में से किसी एक को भी मंत्री नहीं बनाये जाने से कुरमी समाज के लोग उबल पड़े. संगठनों ने अपना गुस्सा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेताओं पर उतारा. आज मंगलवार को राजधानी रांची समेत सभी जिला मुख्यालयों पर टोटेमिक कुरमी/ कुड़मी विकास मोर्चा ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया. रांची में अलबर्ट एक्का चौक पर नव निर्वाचित केंद्र सरकार का पुतला दहन किया.

झारखंड के किसी कुरमी सांसद को मंत्री पद नहीं देना बहुत बड़ी साजिश 

कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार ने कहा कि झारखंड के किसी कुरमी सांसद को एनडीए सरकार में मंत्री पद नहीं देना बहुत बड़ी साजिश है. कहा कि कुरमी बहुल लोकसभा क्षेत्र रांची, जमशेदपुर, धनबाद, हजारीबाग और गोड्डा में भाजपा को भारी मतों से जिताया गया. मोदी सरकार के तीसरे टर्म में झारखंड की सबसे अधिक आबादी वाली कुड़मी जनजाति को बहुत उम्मीद थी कि किसी कुरमी प्रतिनिधि को केंद्र में मंत्री पद दिया जायेगा.

 विधानसभा चुनाव में कुड़मी समाज भाजपा के खिलाफ वोट करेगा :  ओहदार 

ओहदार ने चेतावनी देते हुए कहा कि भारत सरकार कुड़मी जनजाति के प्रतिनिधि को मंत्रिमंडल में अविलंब शामिल करे, अन्यथा झारखंड , ओड़िशा और बंगाल में ग्राम स्तर पर जन जागरण के द्वारा भाजपा का विरोध किया जायेगा. आगामी विधानसभा चुनाव में कुड़मी समाज भाजपा के खिलाफ वोट करेगा. पुतला दहन कार्यक्रम में केंद्रीय कोषाध्यक्ष सखीचंद महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष रूप लाल महतो, रांची जिला अध्यक्ष सोनालाल महतो, सिल्ली प्रभारी रघुनाथ महतो, युवा नेता सह समाज सेवी अनूप कुमार महतो, नंदलाल महतो,अनिल महतो, नेहरू महतो, संदीप महतो, लक्ष्मण महतो ,सुनील महतो, मनोज महतो, विशाल महतो, राहुल महतो, ऋतिक महतो, मनमोहन महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp