Ranchi : राज्य के विभिन्न जिलों में सक्रिय 87 मोस्ट वांटेड अपराधियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है. झारखंड पुलिस ने इन अपराधियों की धरपकड़ के लिए आधिकारिक सूची और तस्वीरें भी जारी की हैं, ताकि आम जनता की मदद और सटीक सूचना के आधार पर इन्हें सलाखों के पीछे भेजा जा सके.
गंभीर अपराधों में संलिप्त हैं ये अपराधी
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इस सूची में शामिल अपराधियों पर हत्या, डकैती, रंगदारी, लूट और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं. ये न केवल झारखंड, बल्कि पड़ोसी राज्यों बिहार और पश्चिम बंगाल में भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर फरार चल रहे हैं. पुलिस द्वारा जारी सूची में झारखंड के लगभग सभी बड़े जिलों के नाम शामिल हैं.
मुख्य रूप से इन जिलों के अपराधी रडार पर
- जमशेदपुर : रंजन मिश्रा, सूरज सिंह, अनवर अली, अरुण सिंह, रोहित चंद, मो. इमरान.
- रांची : लखन सिंह, मजहर अंसारी, रवि रितेश नाग, अभिषेक तिर्की, शहजाद, शहवाज मलिक.
- चाईबासा : गुलशन बिरुली, देव कुमार बिरुली, मो. तबरेज, दानियल पॉल, विजय बिरुली, सिकंदर जामुदा, राजू गगराई, गारदी सोए, मंजीत सिंह बारी, मार्कण्डेय कुंटिया.
- सरायकेला : मो. अफरोज, सूरज कोतवाल, मो. अफरोज, मनोज गिरी, शंकर तांती, अजित प्रधान.
- लोहरदगा : आलोक भगत, आशीष उरांव
- लातेहार : आशा कच्छप, दिलीप उरांव, लाखो भुइयां.
- देवघर : गौरव खबारे, शिबू मिश्रा, अंकित जोशी, अनवर अंसारी, परेश मंडल, शहदेव मंडल, रिंकू दास, महावीर मंडल.
- कोडरमा : महावीर यादव.
- जामताड़ा : किशोर मंडल.
- दुमका : कारु.
- हजारीबाग : उमेश दास, महावीर रविदास, गुड्डू भुइयां, गणेश दास, हामिद आफताब, दानिश खान, विनोद सिंह, रणजीत सिंह, जितेंद्र महतो, संतोष सिंह, मुकेश सिंह, लुकमान अंसारी, तौफीक अंसारी, दीपक कुमार, सुरेश महतो, तीरथ महतो, उमेश दास
- गढ़वा : संतोष पाण्डेय, भरत प्रसाद साह.
- पलामू : कमलेश सिंह, चंगेज खान.
- खूंटी : केशव कुमार
- गिरिडीह : इंदर मंडल, अशोक वर्मा.
- गुमला : शोएब मिर्धा, कर्मा उरांव, मनोज उरांव
- बोकारो : राजू मुंडा, विनोद सिंह, रतन तांती
लिस्ट में शामिल अन्य राज्यों के अपराधियों के नाम
- बिहार : राजू यादव, रोमित कुमार अमित दास, अजित दास, धर्मेन्द्र यादव, रोहित कुमार.
- हरियाणा : मो. आरिफ
- पश्चिम बंगाल : डब्लू शेख, दीप ग्वाला,दीप यादव
- फरीदाबाद : अरशद अली
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें



Leave a Comment