Ranchi : झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन सदन में भाजपा के सभी विधायकों के मास्क पहनने पर सत्ता पक्ष ने चुटकी ली. कार्यवाही के दौरान भाजपा विधायक नवीन जायसवाल, बाबूलाल मरांडी सहित अन्य विधायक मुंह में मास्क लगाए नजर आए.
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद मजाकिया अंदाज में नवीन जायसवाल से कहा कि आपका मास्क गिर गया है. इस दौरान राजद के कुछ सदस्यों ने भी इस पर अपनी टिप्पणी की. वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी चुटकी लेते हुए कहा कि 19 साल तक सरकार में रहने के बाद भी आवाज निकल रही है.
हालांकि मुख्यमंत्री की पूरी टिप्पणी स्पष्ट रूप से सुनाई नहीं दे सकी. सदन में कुछ देर तक इस टिप्पणी को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच हल्की नोकझोंक और हंसी-मजाक का माहौल बना रहा. इसके बाद सदन की कार्यवाही सामान्य रूप से आगे बढ़ी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment