Search

 
 
 

झारखंड विस बजट सत्र : पेपर लीक मामले को लेकर सदन के बाहर भाजपा विधायकों का प्रदर्शन

 
Ranchi :   झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है. सत्र से पहले भाजपा विधायकों ने सदन के बाहर मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. विधायकों के हाथों में तख्तियां भी हैं, जिसमें झारखंड में पेपर लीक का सिलसिला कब खत्म होगा, अगर सरकारी तंत्र वीक होगा तो हर पेपर लीक होगा, पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से करायी जाये और हेमंत सोरन की सरकार पेपर लीक सरकार लिखा है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/02/Untitled-7-20.jpg">

class="alignnone size-full wp-image-1017746" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/02/Untitled-7-20.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

डॉ नीरा यादव ने पेपर लीक मामले को लेकर कहा कि पांच दिन हो गये हैं. लेकिन हेमंत सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेगी है. सदन के बाहर प्रदर्शन करने वाले विधायकों में अनूप सिंह, डॉ नीरा यादव, बाबूलाल मरांडी, नवीन जायसवाल समेत अन्य शामिल हैं.

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही