Search

 
 
 

बजट सत्र : नियोजन नीति को लेकर तीसरे दिन भी बीजेपी का प्रदर्शन, कहा-रोजगार दो नहीं तो गद्दी छोड़ दो

 
Ranchi :  झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन भी बीजेपी विधायकों ने सदन के बाहर नियोजन नीति के खिलाफ प्रदर्शन किया. भाजपा विधायक अपनी मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर विधानसभा गेट की सीढ़ियों पर बैठ गये. प्रदर्शन के दौरान विधायकों ने युवाओं को रोजगार दो नहीं तो गद्दी छोड़ दो के नारे लगाये. (पढ़ें, पटना:">https://lagatar.in/patna-sushil-kumar-modi-surrounded-the-bihar-government-on-the-budget-told-the-budget-to-be-dependent-on-the-center/">पटना:

सुशील कुमार मोदी ने बजट पर बिहार सरकार को घेरा, बजट को बताया केंद्र पर आश्रित)

बिरंची नारायण ने कहा-हेमंत सरकार अपनी झोली भरने का कर रही काम

भाजपा के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने कहा कि सरकार हठधर्मी पर उतर गयी है. इस सरकार को राज्य के नौजवान और युवाओं से कोई मतलब नहीं है. अपनी झोली कैसे भरे इस पर हेमंत सरकार काम कर रही है. आगे कहा कि अब मुख्यमंत्री राज्य के युवाओं के बीच नियोजन नीति को लेकर सर्वे करा रही है. सर्वे का जो रिपोर्ट आया है, उसमें यह साफ है कि राज्य के युवाओं ने पूर्व की रघुवर सरकार की नियोजन नीति को सही करार दिया है. यह सर्वे हेमंत सरकार के मुंह पर तमाचा है. 3 वर्षों तक इस सरकार ने राज्य के युवाओं को झांसे में रखा है. भाजपा राज्य सरकार से मांग करती है कि सर्वे में जो रिपोर्ट सामने आयी है उसके आधार पर नियोजन नीति लाये. इसे भी पढ़ें : इंटर">https://lagatar.in/hc-will-hear-on-thursday-the-matter-of-not-being-given-inter-exam-admit-card/">इंटर

परीक्षा एडमिट कार्ड नहीं दिये जाने मामले पर HC गुरुवार को करेगा सुनवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही