Search

 
 
 

झारखंड विस बजट सत्र: आधार सुधार केंद्र जिला स्तर पर खोलने की मांग केंद्र से करेगी सरकार

Ranchi : बजट सत्र के दूसरे दिन  भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव ने सदन को बताया कि आधार कार्ड में त्रुटी को ठीक कराने में लोगों को बड़ी दिक्कत हो रही है. 30 दिन से 90 दिन तक लग रहा है. रांची तक आना पड़ रहा है. इसलिए सरकार जिलों में आधार कार्ड में त्रुटी को ठीक करने की व्यवस्था करें.
 

Ranchi: बजट सत्र के दूसरे दिन  भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव ने सदन को बताया कि आधार कार्ड में त्रुटी को ठीक कराने में लोगों को बड़ी दिक्कत हो रही है. 30 दिन से 90 दिन तक लग रहा है. रांची तक आना पड़ रहा है. इसलिए सरकार जिलों में आधार कार्ड में त्रुटी को ठीक करने की व्यवस्था करें. 


परिवहन मंत्री दीपक बिरूवा ने जवाब देते हुए कहा कि आधार में सुधार की प्रक्रिया भारत सरकार करती है. इसका मुख्यालय बेंगलुरूर में है. इसलिए केंद्र निलंबित है, वह केंद्र के द्वारा किया गया है. सुधार की प्रक्रिया जिला मुख्यालय या प्रमंडलीय मुख्यालय में सेंटर खोलने का आग्रह भारत सरकार से करेंगे. 


विधायक अनंत देव ने कहा कि सरकार की तमाम योजनाएं आधार से जुड़ी हुई हैं. ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता. इसलिए जिला स्तर पर आधार सुधार केंद्र खोले जाने का आग्रह किया जाये. इस पर परिवहन मंत्री ने कहा कि भारत सरकार का एसओपी है. उसमें सभी प्रक्रिया दर्ज है. लेकिन हम भारत सरकार से रीजनल स्तर पर आधार सुधार केंद्र खोलने की मांग करेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही