Search

झारखंड विस बजट सत्र : विधायकों ने सड़क निर्माण व JPSC उम्र सीमा बढ़ाने की मांग की

Ranchi :  झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन तारांकित प्रश्नकाल में विधायक ने सड़क निर्माण, जेपीएससी परीक्षार्थियों की अधिकतम उम्र सीमा बढ़ाने की मांग की.

 

विधायकों ने क्या-क्या मांग की, पढ़ें...

- चंनकियारी विधायक उमा कांत रजक ने चास कॉलेज में स्नातकोत्तर की पढ़ाई शुरु करने की मांग की.

 

- बड़कागांव के विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि पतरातु के हेसला, जनतानगर, बिरसा मार्केट के प्रभावित लोगों के अन्यत्र  बसने की व्यवस्था करने के बाद ही भूमि स्थानांतरित करने की मांग की.

 

- सिल्ली विधायक अमित कुमार ने जेपीएससी में उम्र सीमा का सवाल उठाया. छात्र हित में अधिकतम उम्र सीमा को 2017 के बदले 2018 करने की मांग की.

 

- कोडरमा विधायक नीरा यादव ने सवाल उठाया कि कोडरमा के रेडियो स्टेशन के चाहरदिवारी निर्माण किया जाना है. इससे वहां रहने वाले लोगों का आने-जाने का रास्ता बंद हो जायेगा. रास्ता छोड़ कर चाहरदिवारी निर्माण करने की मांग की.

 

- सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल जेटेट परीक्षा लंबित रहने और इसे जल्द कराने की मांग की.

 

- जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने जनता दरबार, बैठक आदि के लिए कोई कन्वेंशन हॉल नहीं है. कन्वेंशन हॉल दिया जाये.

 

- खरसावां विधायक दशरथ गगरई ने मांग की कि खरसावां-रड़गांव रोड को ठीक किया जाये. मरम्मत कराया जाये.

 

- भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव ने पहुंच पथ बनाने की मांग की. 

 

- डुमरी विधायक जयराम महतो ने जेपीएससी परीक्षा में अधिकतम आयु सीमा पर सवाल उठाते हुए कहा कि लाखो छात्र शामिल नहीं हो पायेंगे. अधिकतम आयु गणना की तिथि एक अगस्त 2018 किया जाये.

 

- चतरा विधायक जनार्दन पासवान ने चतरा जिला के पर्यटन स्थलों पर सुविधाएं बढ़ाने की मांग की. विभाग राशि दे या जिला के डीएमएफटी मद से सुविधाओं के निर्माण का आदेश दें.

 

- बरही मनोज यादव ने चौपारण व बरही पंचायत के लिए बरही में ट्रांसफॉर्मर मरम्मती कराने की मांग की.

 

- गुमला विधायक भूषण तिर्की ने गुमला के उप स्वास्थ्य केंद्रों में नियमित चिकित्सक के पदस्थापन की मांग की.

 

- जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू ने लैंप्स से धान खरीद करने की मांग की.

 

- लातेहार विधायक प्रकाश राम ने बिना पुनर्वास घरों को तोड़ने पर रोक लगाने की मांग की.

 

- मांडू विधायक निर्मल महतो ने कुजू नया मोड़ से गिद्दी सी के बीच की 30 किमी की सड़क के जर्जर होने का मामला उठाया. सड़क का निर्माण कराया जाये. सड़क निर्माण रूका हुआ है. 

 

- विधायक जगत मांझी ने चाईबासा के चिड़िया आयरन ओर माइंस में मजदूरों की मांग के निराकरण की मांग की.

 

- विधायक सबिता महतो ने चांडिल में फोर लेन सड़क पर एक लेन में पुल निर्माण तीन साल से अधूरा रहने का मामला उठाया. दुर्घटना में एक साल में 40 लोगों की मौत हो गई है. सैंकड़ों लोग घायल हो गये. पुल का निर्माण जल्द कराया जाये.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp