Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड विधानसभा की समिति सिक्किम दौरे पर

Ranchi : झारखंड विधानसभा की युवा कार्य, खेलकूद और पर्यटन समिति के सदस्य सिक्किम दौरे पर हैं. समिति के सभापति विधायक सुदेश महतो और सदस्य अनंत ओझा एवं लंबोदर महतो अध्ययन यात्रा के तहत गुरुवार को सिक्किम विधानसभा पहुंचे, जहां विधानसभा के अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया. विधायकों ने सिक्किम के पर्यटन स्थलों और वहां की पर्यटन नीतियों के बारे में जानकारी ली. समिति के सदस्य अनंत ओझा ने बताया कि इस दौरे में वे लोग सिक्किम की पर्यटन नीति का अध्ययन कर रहे हैं. दौरे के बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी. सिक्किम की तर्ज पर झारखंड में पर्यटन की संभावनाओं तलाशने की कोशिश की जाएगी. झारखंड के पर्यटन स्थल और बेहतर बनाने के लिए क्या किया जा सकता है, इस अध्ययन यात्रा से उसकी जानकारी जुटाई जा रही है. इसे भी पढ़ें – एक">https://lagatar.in/health-checkup-of-54-lakh-children-in-a-year-treatment-of-two-lakh-with-medicine/">एक

साल में 54 लाख बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो लाख का दवा से इलाज
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही