Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड विस : सीपी सिंह व इरफान में JPSC फुल फॉर्म पर नोक-झोंक, मंत्री बोले-आप बहुत जानकार हैं

झारखंड विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन विधायक सीपी सिंह ने सदन में आयुष चिकित्सकों की नियुक्ति का मामला उठाया. इस दौरान मंत्री इरफान अंसारी और सीपी सिंह के बीच तीखी नोक-झोंक हुई.
Advertisement
Advertisement
  • MLA बोले-JPSC का फुल फॉर्म नहीं जानते, मंत्री ने कहा-आप बहुत जानकार हैं

 

 

Ranchi :  झारखंड विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन विधायक सीपी सिंह ने सदन में आयुष चिकित्सकों की नियुक्ति का मामला उठाया. इस दौरान मंत्री इरफान अंसारी और सीपी सिंह के बीच तीखी नोक-झोंक हुई. 

 

विधायक ने कहा कि राज्य के आयुष चिकित्सालय में कुल 670 स्वीकृत पद हैं, जिसके विरुद्ध मात्र 48 आयुष चिकित्सक कार्यरत है.  इसी तरह आयुष निदेशालय का गठन जैसे मामले भी उठाए गए और सरकार से जानना चाहा कि आखिर कब रिक्त पदों पर नियुक्ति होगी.

 

जवाब में मंत्री ने कहा नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जेपीएससी को अधियाचना भेज दी गई है. विधायक सीपी सिंह ने व्यंग करते हुए कहा कि मंत्री जी को जेपीएससी का फुल फॉर्म भी याद नहीं होगा. 

 

उन्होंने आगे कहा कि 2022 में आयुष चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए जेपीएससी को भेजा गया था. करीब 4 साल हो गए हैं. लेकिन अभी तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं हुई. राज्य की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करना सरकार का दायित्व है.

 

इस पर मंत्री ने भी तंज कसते हुए कहा कि आप बहुत जानकार हैं. इरफान ने सवाल के जवाब में कहा कि 7 मार्च तक बहाली का विज्ञापन निकल जाएगा और जल्द ही बहाली होगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही