Search

झारखंड विधानसभा : दीपिका पांडेय ने पेयजल विभाग के सचिव पर साधा निशाना, कहा- ना फोन उठाते हैं, ना ही कॉल बैक करते हैं

Ranchi : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन विधायक दीपिका पांडे सिंह ने राज्य में पेयजल आपूर्ति का मुद्दा उठाया. उन्होंने पेयजल विभाग से पूछा कि क्या सरकार ने 2024 तक हर घर तक नल जल से पेयजल आपूर्ति का लक्ष्य निर्धारित किया है. इस पर विभागीय मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने जवाब देते हुए कहा कि सरकार इसी लक्ष्य से काम कर रही है. पेयजल आपूर्ति मंत्री के जवाब के बाद दीपिका पांडे सिंह ने पेयजल विभाग के सचिव पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विभागीय सचिव से जब महिला विधायक मिलने जाती है, तो सचिव ना ही अपने कुर्सी से खड़े होते हैं, ना ही फोन उठाते है. ना कॉल बैक करते हैं. इसे भी पढ़ें -  सपा">https://lagatar.in/raid-on-the-locations-of-sp-leaders-undisclosed-income-of-86-crores-detected-income-of-rs-68-crores-accepted/">सपा

नेताओं के ठिकानों पर रेड, 86 करोड़ की अघोषित आय का पता चला, 68 करोड़ रुपये की आय कबूली

नल जल आपूर्ति का कवरेज मात्र 15% है

दीपिका पांडे ने पेयजल विभाग से यह भी पूछा कि क्या यह सही है कि वर्तमान समय तक नल जल आपूर्ति का कवरेज मात्र 15% है.  इस पर विभागीय मंत्री ने कहा कि 15 दिसंबर तक जल जीवन मिशन के तहत नल जल आपूर्ति का प्रतिशत 16.54 है. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/3-bills-to-be-introduced-in-the-house-on-the-last-day-of-the-winter-session-of-jharkhand-legislative-assembly/">झारखंड

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन सदन में पेश होंगे 3 विधेयक

सरकार 10 लाख घरों तक जल का संयोजन करने में सफल हुई है

पेयजल मंत्री ने कहा कि अभी तक हमारी सरकार 10 लाख घरों तक जल का संयोजन करने में सफल हुई है. राज्य के क्षेत्र में सतही श्रोत है, वहां बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना और जिन क्षेत्रों में सतही स्त्रोत नहीं है वहां भूगर्भीय स्त्रोत से भी ग्रामीण जलापूर्ति योजनाएं चलाई जा रही है. इसे भी पढ़ें - शीतकालीन">https://lagatar.in/winter-session-jmm-mla-sita-soren-sitting-on-a-dharna-outside-the-house/">शीतकालीन

सत्र : सदन के बाहर धरने पर बैठी JMM विधायक सीता सोरेन, कहा- CCL के आम्रपाली परियोजना के तहत शिवपुरी रेलवे साइडिंग में RKTC – BLA कंपनी ने 1.5 किमी वन भूमि का किया अतिक्रमण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//