Search

 
 
 

झारखंड विस चुनाव : दूसरे चरण के लिए 634 प्रत्याशियों ने किया नॉमिनेशन

 
Shubham Kishor Ranchi :  झारखंंड के 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होना है. पहला चरण 13 नवंबर को और दूसरा चरण 20 नवंबर को होगा. वहीं 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे आयेंगे. झारखंड में दूसरे चरण में 38 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है. 29 अक्टूबर को दूसरे चरण के नॉमिनेशन के अंतिम दिन 297 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा. वहीं 38 सीटों पर कुल 634 प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन किया है. सबसे अधिक बोकारो और धनवार में 27- 27 प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन किया है. वहीं देवघर में सबसे कम 8 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है. नॉमिनेशन की स्‍क्रूटनी 30 अक्टूबर को होगी. वहीं 1 नवंबर को प्रत्याशियों के नॉमिनेशन वापस लेने का अंतिम दिन होगा.

दूसरे चरण में 38 सीटों कितने प्रत्याशी

  1. - राजमहल - 15
  2. - बोरियो - 16
  3. - बरहेट - 11
  4. - लिट्टीपाड़ा - 10
  5. - पाकुड़ - 21
  6. - महेशपुर - 18
  7. - शिकारीपाड़ा - 13
  8. - नाला - 21
  9. - जामताड़ा - 19
  10. - दुमका - 14
  11. - जामा - 17
  12. - जरमुंडी - 19
  13. - मधुपुर - 18
  14. - सारठ - 18
  15. - देवघर - 8
  16. - पौड़ेयाहाट - 13
  17. - गोड्डा - 21
  18. - महगामा - 13
  19. - रामगढ़ - 18
  20. - मांडू - 21
  21. - धनवार - 27
  22. - बगोदर - 19
  23. - जमुआ - 12
  24. - गांडेय - 17
  25. - गिरिडीह - 17
  26. - डुमरी - 13
  27. - गोमिया - 21
  28. - बेरमो - 18
  29. - बोकारो - 27
  30. - चंदनकियारी - 12
  31. - सिंदरी - 10
  32. - निरसा - 11
  33. - धनबाद - 19
  34. - झरिया - 12
  35. - टुंडी - 24
  36. - बाघमारा - 13
  37. - सिल्ली - 16
  38. - खिजरी - 22
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही