Ranchi : झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 43 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गयी है, जो शाम 5 बजे तक चलेगी. झारखंडवासियों में लोकतंत्र के महापर्व को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है. मतदाता सुबह से ही कतारबद्ध होकर मतदान कर रहे हैं. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. संतोष गंगवार ने रांची स्थित श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के मतदान केंद्र पर मतदान किया. साथ गी उन्होंने सभी मतदाताओं से वोट करने की अपील की. उन्होंने एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अपने मताधिकार का अवश्य उपयोग करें. https://twitter.com/jhar_governor/status/1856525790910775667
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-34-1.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> 64–हटिया विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव ने अपनी धर्मपत्नी के साथ मतदान किया. उन्होंने लोकतंत्र के महापर्व में सभी को सम्मिलित होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-35-1.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> हटिया सीट से भाजपा प्रत्याशी नवीन जयसवाल ने सपरिवार अपने मताधिकार का प्रयोग किया. नवीन जयसवाल के साथ उनकी पत्नी और बेटा भी था.
https://twitter.com/AHindinews/status/1856529551939232204
राजधानी जैसी नहीं लगती रांची : महुआ माझी
रांची से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) प्रत्याशी महुआ माझी ने भी सुबह-सुबह मतदान किया. साथ ही उन्होंने रांची विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की. उन्होंने कहा कि मैं शहर का विकास करना चाहती हूं. इस राज्य का विकास हो. झारखंड की राजधानी रांची को राजधानी बनाना चाहती हूं. रांची कही से भी राजधानी नहीं लगती. हमें एक मौका दीजिये, मैं इसे राजधानी में बदलना चाहती हूं. मेरे पास विभिन्न क्षेत्रों का अनुभव है. मैं बड़े विजन के साथ इस राज्य की और शहर के विकास में योगदान देना चाहती हूं, आपकी सेवा करना चाहती हूं. ताकि आप रोजमर्रा की जिंदगी में भी आप खुश रहे https://twitter.com/ANI/status/1856516707659260060भाजपा उम्मीदवार सी.पी. सिंह ने भी किया मतदान
रांची विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सी.पी. सिंह ने मतदान किया. मौके पर उन्होंने कहा कि मैंने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है. यह अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य भी है. हर व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए. https://twitter.com/AHindinews/status/1856533892553158719हटिया से कांग्रेस प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव ने पत्नी संग किया मतदान
alt="" width="600" height="400" /> 64–हटिया विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव ने अपनी धर्मपत्नी के साथ मतदान किया. उन्होंने लोकतंत्र के महापर्व में सभी को सम्मिलित होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की.
नवीन जयसवाल सपरिवार मतदान केंद्र पहुंचकर डाले वोट
alt="" width="600" height="400" /> हटिया सीट से भाजपा प्रत्याशी नवीन जयसवाल ने सपरिवार अपने मताधिकार का प्रयोग किया. नवीन जयसवाल के साथ उनकी पत्नी और बेटा भी था.
रक्षा राज्य मंत्री अपने मताधिकार का किया इस्तेमाल
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. कहा कि झारखंड की जनता इन पांच सालों में भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है. भाजपा यहां दो तिहाई बहुमत से जीतेगी. क्या झारखंड कोई धर्मशाला है, शरणार्थी केंद्र है? यहां बांग्लादेश से घुसपैठिए बुलाए जा रहे हैं... भाजपा ने संकल्प लिया है कि 24 नवंबर से बांग्लादेशी घुसपैठियों को चुन-चुन कर सीमा से बाहर किया जायेगा.कल यहां के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि `हिंदू कट्टरपंथी होता है`. वोट बैंक के लिए हिंदू धर्म को गाली देना उनकी परंपरा है. https://twitter.com/AHindinews/status/1856533127310823736कांग्रेस उम्मीदवार अजय कुमार और मुन्ना सिंह ने डाले वोट
जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अजय कुमार ने मतदान किया. अजय कुमार ने कहा कि मैं जमशेदपुर की जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं.. सब लोग अपने घर से बाहर निकलें और मतदान करें. हमें पूरा विश्वास है कि जमशेदपुर के मतदाता एक स्वच्छ छवि के व्यक्ति को चुनेंगे. वहीं हजारीबाग विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने वोट डाला. मौके पर उन्होंने कहा कि हजारीबाग के सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि हजारीबाग में विकास और खुशहाली लाने के लिए मतदान करें. https://twitter.com/AHindinews/status/1856536808076783688https://twitter.com/AHindinews/status/1856529551939232204
Leave a Comment