Ranchi : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार की सुबह सात से ही राज्य के 43 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है. इसी दौरान कई पुलिस अधिकारियों ने ड्यूटी पर रहते हुए भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया. जहां आईजी अभियान अमोल वी होमकर ने डिबडीह स्थित मतदान केंद्र में मतदान किया. वहीं रांची रेंज के डीआईजी अनुप बिरथरे ने भी पत्नी के साथ चिरौंदी के मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाला. साथ ही जमशेदपुर एसपी किशोर कौशल ने भी पत्नी संग मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान दिया.
झारखंड विस चुनाव : IG अभियान, रांची DIG और जमशेदपुर SSP ने पत्नी संग किया मतदान
Leave a Comment