Search

 
 
 

बालूमाथ में 10 नवंबर को कल्पना सोरेन और तेजस्वी यादव की चुनावी सभा

 
Balumath (Latehar) :  झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए और इंडि गठबंधन अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं. इसी क्रम में आज सीएम सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने लातेहार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुंदरी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. वहीं दस नवंबर को बालूमाथ के हाई स्कूल मैदान में गांडेय विधायक सह सीएम की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन भी जनसभा करेंगी. इस दौरान राजद व नेता प्रतिपक्ष सह बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे. दोनों नेता  इंडिया गठबंधन से झामुमो प्रत्याशी सह विधायक सह राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री बैजनाथ राम के पक्ष में जनता से वोट की अपील करेंगे.

ऐतिहासिक होगी चुनावी सभा, हजारों की संख्या में ग्रामीण होंगे शामिल 

जेएमएम के जिला संयुक्त सचिव मो. इमरान व युवा राजद के जिलाध्यक्ष दीपक यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को लातेहार विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी बैजनाथ राम के समर्थन में चुनाव प्रचार किया. वहीं रविवार को बालूमाथ में कल्पना मुर्मू सोरेन व राजद नेता तेजस्वी यादव का कार्यक्रम है. यह ऐतिहासिक चुनावी सभा होगी, जहां हजारों की संख्या में ग्रामीण पहुंचकर तेजस्वी यादव व कल्पना मुर्मू सोरेन को सुनेंगे. कहा कि इंडिया गठबंधन हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पुनः झारखंड में सरकार बनाकर पुराने मिथक को तोड़ेगी. कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गयी है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही