Ranchi : झारखंंड विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. राज्य की 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा. पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर और दूसरे चरण का 20 नवंबर को होगा. वहीं 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे आयेंगे. झारखंड में चुनावी प्रक्रिया 18 अक्टूबर से शुरू हो जायेगी. पहले चरण के लिए शुक्रवार से झारखंड की 43 विधासभा सीटों पर नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू होगी. 25 अक्टूबर को पहले चरण के नॉमिनेशन करने की अंतिम तारीख होगी. 28 अक्टूबर को नॉमिनेशन की स्क्रूटनि की जायेगी. वहीं 30 अक्टूबर को प्रत्याशियों के नॉमिनेशन वापस लेने का अंतिम दिन होगा. 13 नवंबर को पहले चरण का मतदान होगा.
झारखंड विस चुनाव : पहले चरण के लिए प्रत्याशियों की नॉमिनेशन प्रक्रिया 18 अक्टूबर से
Last Updated: Oct 17, 2024 12:00 AM (IST)