Search

 
 
 

झारखंड विस चुनाव : पांच आपराधिक संगठनों पर पुलिस की पैनी नजर

 
झारखंड के आठ जिलों में सक्रिय पांच आपराधिक संगठनों पर रखी जा रही नजर Ranchi :  झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य की पुलिस पांच आपराधिक संगठनों पर पैनी नजर रख रही है. ये पांच आपराधिक गिरोह राज्य के आठ जिलों (रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, लातेहार, चतरा, रामगढ़ और हजारीबाग) में सक्रिय है. जो रंगदारी वसूलने के लिए आये दिन कारोबारियों को धमकी देते हैं. वहीं रंगदारी नहीं मिलने हत्या और गोलीबारी जैसी घटनाओं को अंजाम दिलाते हैं. वर्तमान समय की बात करें तो झारखंड में पांच प्रमुख आपराधिक गिरोह पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं. ये आपराधिक गिरोह माओवादी और उग्रवादी संगठन की तरह घटना को अंजाम देने के बाद जिम्मेवारी भी लेते हैं.

इन आपराधिक गिरोह पर रखी जा रही नजर :

  • – अमन साहू गिरोह : रांची, लातेहार, रामगढ़, चतरा और हजारीबाग.
  • – प्रिंस खान गिरोह : धनबाद, बोकारो.
  • – विकास तिवारी गिरोह : हजारीबाग रामगढ़.
  • – अमन श्रीवास्तव गिरोह : रामगढ़, हजारीबाग.
  • – अखिलेश सिंह गिरोह : जमशेदपुर.

झारखंड में कई राज्यों के अपराधी हैं वांछित (वांटेड):

  • - बिहार - 153 अपराधी
  • - पश्चिम बंगाल - 74 अपराधी 
  • - ओडिशा - 10 अपराधी 
  • - छत्तीसगढ़ - 10 अपराधी 

दूसरे राज्य के अपराधी भी निभा रहे अहम भूमिका

झारखंड में सक्रिय संगठित आपराधिक गिरोह में बिहार, छत्तीसगढ़ और बंगाल के 28 से अधिक अपराधी भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. ये अपराधी अखिलेश सिंह, अमन साहू, प्रिंस खान, अमन श्रीवास्तव और विकास तिवारी गिरोह से जुड़े हैं. अमन साहू और अखिलेश सिंह गिरोह में सबसे अधिक दूसरे राज्य के अपराधी जुड़े हैं.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही