Search

झारखंड विस चुनाव : रांची में पहले चरण में वोटिंग, जानें कब कहां डाले जायेंगे वोट

Ranchi : भारत चुनाव आयोग ने आज मंगलवार को  3.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि झारखंड में दो चरणों में चुनाव होंगे. पहला चरण 13 नवबंर, और दूसरा 20 नवंबर को होगा. पहले चरण में 43 और दूसरे चरण में 38 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे. वहीं वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी. https://twitter.com/ECISVEEP/status/1846135239094981077

पहला चरण - 13 नवंबर

झारखंड में पहले चरण में 43 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे.  सीट - कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर.

दूसरा चरण - 20 नवंबर

दूसरे चरण में 38 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे.  सीट- राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पौड़ेयाहाट, गोड्डा, महगामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली व खिजरी.

झारखंड में 81 सीटों पर होंगे चुनाव

बता दें कि झारखंड में 81 विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव होगा. इसमें जनरल 44, एसटी 28 और एससी 9 सीट हैं. झारखंड विधानसभा चुनाव में 2.6 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इसमें 1.29 करोड़ महिला और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं. पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 11.84 लाख है. झारखंड में 20281 क्षेत्रों में 29562 पोलिंग स्टेशन बनेंगे. शहरी क्षेत्रों में 5042 और ग्रामीण क्षेत्रों में 24520 मतदान केंद्र होंगे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp