Search

झारखंड विस चुनाव 2024: हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना संग डाला वोट

Ranchi : हटिया विधानसभा क्षेत्र के संत फ्रांसिस स्कूल हरमू में दिन के 11:35 बजे राज के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन मतदान के लिए पहुंची. उन्होंने संत फ्रांसिस स्कूल हरमू के बूथ संख्या 290 में अपना मतदान किया. इसके अलावा पार्टी के कई लोग हेमंत सोरेन के साथ पहुंचे थे. हालांकि इससे पहले ही हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर लोगों से मतदान करने की अपील की. मतदान के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पूरे झारखंड में उत्साह का माहौल है. लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी को मतदान करना चाहिए, मतदान हमारा अधिकार है. झारखंड में इंडिया गठबंधन की स्थिति मजबूत है, गठबंधन का परचम लहरेगा. सीएम हेमंत सोरेन ने अपील की है कि बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों में पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और अन्य को भी प्रेरित करें. आज झारखंड में लोकतंत्र के महापर्व का आयोजन हो रहा है. झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. 24 वर्ष पूरा कर रहे हमारे राज्य को मजबूत बनाने में यह चुनाव एक अहम और दूरगामी भूमिका निभाने जा रहा है. झारखंड के महान इतिहास, सभ्यता और संस्कृति को सहेज; गरीब, वंचित, शोषित और आधी आबादी को हक-अधिकार देते हुए, सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, सौहार्दपूर्ण समाज और सतत विकास के कई आयामों को सुनिश्चित कर ही झारखंड रूपी पेड़ की जड़ों को सींच कर इसे विराट बनाया जा सकता है. जल-जंगल-जमीन और झारखंड की अस्मिता की रक्षा के लिए आइए अमर वीर शहीदों और महान क्रांतिकारियों के सपनों के सोना झारखंड निर्माण की ओर हम अपना दृढ़, मजबूत और सार्थक कदम बढ़ाएं इसे भी पढ़ें - पति">https://lagatar.in/wife-cannot-file-a-case-against-husbands-girlfriend-know-in-which-case-jharkhand-high-court-said-this/">पति

की गर्लफ्रेंड पर पत्नी नहीं कर सकती यह केस, जानिए झारखंड हाईकोर्ट ने किस मामले में कही ये बात
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp