Search

झारखंड विधानसभा चुनाव : प्रथम चरण के लिए अब तक 57 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Ranchi: निर्वाचन सदन में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर चुनाव से संबंधित जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के 43 विधानसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 57 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा भरा है. मंगलवार को 32 लोगों ने नामांकन किया है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी कर दी गयी है. इस चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर है. उन्होंने बताया कि इस चरण में क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र मांडू है. जबकि झरिया सबसे छोटा है. वहीं जनसंख्या की दृष्टिकोण से सबसे बड़ा बोकारो विधानसभा क्षेत्र है और सबसे छोटा सिल्ली है. उसी तरह सर्वाधिक मतदाता के दृष्टिकोण से बोकारो सबसे बड़ा और लिट्टीपाड़ा सबसे सबसे कम मतदाता वाला क्षेत्र है. इन 38 विधानसभा क्षेत्रों में पुरुष मतदाता 62,79,029 और महिला मतदाताओं की संख्या 60,79,019 है. जबकि थर्ड जेंडर मतदाताओं की कुल संख्या 147 है. कुल मतदान केंद्रों की संख्या 14,218 है. इनमें 2,414 केंद्र शहरी क्षेत्र में और 11,804 मतदान केंद्र ग्रामीण इलाके में हैं. जबकि थर्ड जेंडर मतदाताओं की कुल संख्या 147 है. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/nda-government-will-be-formed-in-jharkhand/">झारखंड

में बनेगी एनडीए की सरकार : अमर बाउरी

अब तक 12 एफआईआर दर्ज

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि अब तक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के कुल 12 मामले दर्ज हुए हैं. उनपर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है. सर्वाधिक आठ मामले गढ़वा जिला में दर्ज हुए हैं. वहीं एक-एक मामले रांची, सरायकेला खरसांवा, धनबाद और सिमडेगा जिला में दर्ज हुए हैं. उन्होंने बताया कि चुनावी गतिविधि को प्रभावित करनेवाले तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है. राज्य में कुल 290 चेकपोस्ट बनाये गये हैं. आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 11.7 करोड़ की अवैध सामग्री और नकदी जब्त किये गये हैं. सर्वाधिक जब्ती राज्य पुलिस ने की है. प्रेसवार्ता के दौरान मतदाता जागरूकता से संबंधित भोजपुरी गीत का वीडियो भी जारी किया गया. इसे भी पढ़ें -हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-imposed-a-fine-of-one-lakh-on-the-person-who-filed-pil/">हाईकोर्ट

ने जनहित याचिका दायर करने वाले पर ठोका एक लाख जुर्माना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp