Search

झारखंड विस चुनाव : तीर निशाने पर, कमल पर चल गई कैंची

कल्पना सोरेन के रूप में झामुमो को मिली शानदार लीडर

Ranchi : झारखंड विधानसभा चुनाव में एक बार फिर तीर निशाने पर लग गया. इंडिया गठबंधन की सरकार दुबारा बहुमत में आ गई. वहीं, कमल पर कैंची चल गई. झारखंड की सियासत में पहली बार दोबारा गठबंधन की सरकार रिपिट करेगी. खास बात यह रही कि झामुमो को कल्पना सोरेन के रूप में एक शानदार लीडर भी मिला. हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने पूरे कैंपन में बीजेपी के नारों को धूमिल कर दिया.

आजसू का अस्तिव संकट में

चुनाव में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो अपनी परंपरागत सीट सिल्ली भी गंवा बैठे. सीट बंटवारे के वक्त प्रेशर पॉलिटक्स के बाद सुदेश महतो ने भाजपा से 10 सीटें झटकी थीं. आजसू ने सिल्ली, रामगढ़, गोमिया, ईचागढ़, मांडू, जुगसलाई, डुमरी, पाकुड़, लोहरदगा और मनोहरपुर से उम्मीदवार उतारा था. भाजपा को अपने गठबंधन की साथी आजसू से काफी उम्मीदें थी, लेकिन उसके खाते में सिर्फ एक सीट मांडू ही आ पाई. वहीं रामगढ़ से कड़े संघर्ष में कांग्रेस की ममता देवी ने आजसू की सुनीता देवी को पटखनी दी. गोमिया से आजसू के सीटिंग विधायक  डॉ लंबोदर महतो भी चुनाव हार गए. ऐसे में आजसू का अस्तित्व संकट में आ गय़ा है.

झामुमो ने आदिवासी अस्मिता को बनाया मुद्दा

चुनाव में झामुमो ने आदिवासी अस्मिता का बड़ा दांव चला. हेमंत सोरेन लोगों को यह समझाने में सफल रहे कि आदिवासी सीएम होने के नाते उन्हें काफी परेशान किया गया. उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को भी मुद्दा बनाया. ये मैसेज दिया कि आदिवासी सीएम को प्रताड़ित किया जा रहा है. हेमंत ने सोशल मीडिया पोस्ट में जेल मे लगी मुहर की भी तस्वीरें शेयर की थीं.

 सीता-चंपाई को तोड़ने से बीजेपी को नुकसान

सीता सोरेन और चंपाई सोरेन को झामुमो से तोड़कर बीजेपी लाना ने उसके लिए नुकसानदायक रहा. इससे एक तो बीजेपी के अपने कैडर नाराज हुए, वहीं, दूसरी ओर आदिवासियों में मैजेस गया कि बीजेपी हेमंत सोरेन की पार्टी तोड़ने की कोशिश कर रही है और हेमंत सोरेन को खत्म करना चाहती है. इसके अलावा लोगों में ये भी संदेश किया कि बीजेपी किसी भी तरह सत्ता पाना चाहती है.

हेमंत सरकार की अच्छी नीतियों का समर्थन करेंगे : जयराम

जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम महतो ने डुमरी सीट से जीत के बाद कहा कि हेमंत सरकार की अच्छी नीतियों का समर्थन करेंगे. जयराम महतो ने हेमंत सरकार में कैबिनेट मंत्री रहीं बेबी देवी को हराया है. यह भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/shiva-and-biswas-strategy-did-not-work-in-jharkhand/">झारखंड

में काम नहीं आई शिवा व बिस्वा की रणनीति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp