Search

 
 
 

झारखंड विस चुनाव : जितनी मुंह उतनी बातें, बनाये और बिगाड़े जा रहे राजनीतिक समीकरण

 
  • राजनीतिक गलियारों में चर्चा और कयासों का बाजार गर्म
  • बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के झामुमो में शामिल होने की अटकलें
Ranchi :  झारखंड मे चुनावी बिगुल बज चुका है. चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद सियासी हलचल तेज हो गयी है. एनडीए और इंडी गठबंधन की सीट शेयरिंग और उम्मीदवारों की अधिकारिक घोषणा के पहले राजनीतिक गलियारों में चर्चा और कयासों का बाजार भी गर्म है. जितनी मुंह उतनी बातें हो रही हैं. नये-नये राजनीतिक समीकरण बनाये और बिगाड़े जा रहे हैं. नेताओं का पाला बदलने का दौर जारी है. अटकलों का बाजार भी गर्म हो गया है. इस बीच सोशल मीडिया के जरिये तेजी से खबर सामने आ रही है कि बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय सीएम से मिलेंगे. इस वायरल सूचना के कई मायने निकाले जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि राय सीएम हेमंत से मिलने के बाद झामुमो के हो जायेंगे.

सीट शेयरिंग की भी सूचना

इंडी गठबंधन में सीट शेयरिंग की भी सूचना तेजी से वायरल हो रही है. जबकि रांची में 18 अक्तूबर को बैठक होनी है. लेकिन सूचना यह आ रही है कि झामुमो अपने कोटे की चार सीट माले को देगा. कांग्रेस अपने कोटे की छह सीट राजद को देगी. चर्चा यह भी है कि इंडी गठबंधन में सीट शेयरिंग फाइनल हो चुका है.

आजसू नेता जीतेंद्र सिंह पार्टी को करेंगे बाय-बाय

सोशल मीडिया में जीतेंद्र सिंह की आजसू छोड़ने की खबर तेजी से वायरल हो रही है. कहा जा रहा है कि वे अब कांग्रेस का दामन थामेंगे और हटिया से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे. इससे पहले वे 2009 में निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं. वहीं आजसू के प्रधान महासचिव उमाकांत रजक के झामुमो से टिकट मिलने की चर्चा जोरों पर है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही