Pravin Kumar Ranchi : झारखंड भाजपा में टिकट के दावेदारों की धड़कनें बढ़ गयी हैं. प्रदेश चुनाव समिति ने उम्मीदवारों के नामों की सूची आला नेताओं को सौंप दी है. उम्मीदवारों के नामों पर मंथन शुरू हो गया है. प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम फैसला संसदीय बोर्ड लेगा. विजयादशमी के बाद के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी होने की संभावना है. झारखंड की सभी विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम के पैनल पहले ही बन चुके थे. इसके बाद विधानसभा वार उम्मीदवारों के नाम पर रायशुमारी की गयी थी.
झारखंड विस चुनाव : भाजपा में टिकट के दावदारों की धड़कनें बढ़ी,कई के टिकट कटेंगे, नये चेहरों को मिलेगा मौका...
Last Updated: Oct 09, 2024 12:00 AM (IST)