Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड विधानसभा सदाचार समिति के अध्यक्ष रामचंद्र सिंह का रामगढ़ दौरा

Advertisement
Advertisement
अध्यक्ष रामचंद्र सिंह एवं सदस्य सोनाराम सिंकू ने समाहरणालय सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ की बैठक Ramgarh: झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति ने रामगढ़ जिले का दौरा किया. समिति के अध्यक्ष रामचंद्र सिंह एवं सदस्य सोनाराम सिंकू ने जिला समाहरणालय सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त सहित जिले के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की. मौके पर उप विकास आयुक्त रोबिन टोप्पो ने अध्यक्ष रामचंद्र सिंह को जबकि जिला आपूर्ति पदाधिकारी रंजीता टोप्पो ने सदस्य सोनाराम सिंकू का पौधा देकर स्वागत किया. समीक्षा के क्रम में अध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने जिला खनन निरीक्षक से अवैध खनन के विरुद्ध किये जा रहे कार्यवाई की जानकारी ली. वहीं उद्योग विभाग के तहत संचालित योजनाओं की जानकारी ली गई. उत्पाद विभाग की समीक्षा के क्रम में अध्यक्ष को लक्ष्य के विरुद्ध इस वित्तीय वर्ष प्राप्ति की जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें :गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-jjmp-area-commander-chhotalal-killed-in-fight-for-mutual-supremacy/">गढ़वा

: आपसी वर्चस्व की लड़ाई में मारा गया JJMP एरिया कमांडर छोटेलाल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/11rc_m_309_11092023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा के क्रम में कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के द्वारा मुख्यमंत्री नल जल योजना, ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना, सामुदायिक शौचालय निर्माण आदि के विषय में विस्तृत रूप से बताया गया. जिस पर अध्यक्ष ने सभी लोगों को पेयजल आपूर्ति योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. वहीं बैठक के दौरान अध्यक्ष ने सभी विभागों के तहत हो रहे कार्यों से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/cpims-demonstration-in-front-of-ranchi-dc-office-on-wednesday-brinda-karat-will-also-participate/">रांची

डीसी कार्यालय के समक्ष बुधवार को माकपा का प्रदर्शन, बृंदा करात भी शामिल होंगी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही