Search

 
 
 

मंत्री के US के सामने घुटने टेकने वाले बयान पर भाजपा का हंगामा, सदन की कार्यवाही 12:50 तक स्थगित

झारखंड विधानसभा में संसदीय कार्य मंत्री द्वारा केंद्र सरकार पर अमेरिका के सामने घुटने टेकने वाली टिप्पणी को लेकर भाजपा सदस्यों ने जोरदार विरोध किया.
 

Ranchi :  झारखंड विधानसभा में संसदीय कार्य मंत्री द्वारा केंद्र सरकार पर अमेरिका के सामने घुटने टेकने वाली टिप्पणी को लेकर भाजपा सदस्यों ने जोरदार विरोध किया.

 

भाजपा विधायक टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए वेल में पहुंच गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. इस दौरान सदन में काफी देर तक हंगामा होता रहा और कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल पाई.

 

लगातार हंगामा होता देख विधानसभा अध्यक्ष ने हस्तक्षेप किया और सदन की कार्यवाही को 12:50 स्थगित कर दिया.

 

झारखंड विधानसभा बजट सत्र लाइव देखें...

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही