Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड विधानसभा : इरफान अंसारी ने पूछा- मनरेगा में कितने सिंचाई कूपों का हुआ निर्माण, आलमगीर आलम ने कहा- 6225

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी ने तारांकित प्रश्न के माध्यम से मनरेगा के अंतर्गत बनाये जाने वाले सिंचाई कूपों के बारे में सवाल किया. उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग से पूछा कि विभागीय वित्तीय वर्ष 2020-21 और 21-22 में सरकार ने मनरेगा के अंतर्गत कुल कितनी सिंचाई कूपों का निर्माण की स्वीकृति दी है. उसमें से अभी तक कितने का निर्माण हो चुका है और कितने का निर्माण अधूरा है. इस पर संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि दोनों वित्तीय वर्ष में कुल 64,344 सिंचाई कूपों का निर्माण हुआ है. इसमें से 47,835 योजनाओं पर कार्य शुरू हो गया है. 6,225 सिंचाई कूपों पर निर्माण पूरा कर लिया गया है. शेष पर निर्माण कार्य जारी है. इसे भी पढ़ें - सदन">https://lagatar.in/in-the-house-the-government-accepted-that-the-pesa-rule-was-not-made-in-the-state-panchayat-elections-would-be-held-in-the-fifth-schedule-areas-as-well/">सदन

में सरकार ने माना राज्य में नहीं बना पेसा रूल, पांचवीं अनुसूची वाले इलाकों में भी होगा पंचायत चुनाव

इरफान ने कहा कि  2 वर्षों से कूप निर्माण कार्य प्रगति काफी धीमी रही

कांग्रेस विधायक ने विभाग से पूछा कि एक कूप बनाने में कितना समय लगता है. उन्होंने कहा पिछले 2 वर्षों से कूप निर्माण कार्य प्रगति काफी धीमी है. कोरोना के दौरान मनरेगा योजना गरीबों के लिए लाइफ लाइन बन कर सामने आयी थी. उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी कूप योजना को लेकर दिगभ्रमित कर रहे है. ऐसे अधिकारी को चिन्हित कर कार्रवाई करने की जरूरत है. इरफान अंसारी ने पूछा कि समय सीमा के अंदर कूप निर्माण को पूरा नहीं करने का क्या कारण है.  आलमगीर आलम ने कहा है कि मनरेगा अंतर्गत प्राथमिकता के आधार पर सिंचाई कूप की योजना को यथाशीघ्र पूरा करने का काम सभी जिलों द्वारा की जा रही है. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-assembly-slaughter-house-worth-17-crores-is-closed-the-government-could-not-make-a-regulation-in-3-years-mla-pradeep-yadav/">झारखंड

विधानसभा : बंद पड़ा है 17 करोड़ का स्लॉटर हाउस, 3 साल में एक रेगुलेशन नहीं बना सकी सरकार- विधायक प्रदीप यादव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही