Search

 
 
 

झारखंड विस बजट सत्र : जयराम महतो की मांग, जनप्रतिनिधियों को स्थापना समिति में करे शामिल

झारखंड विधानसभा बजट सत्र का आज चौथा दिन है. विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही डुमरी विधायक जयराम महतो ने जनप्रतिनिधियों को स्थापना समिति में शामिल करने की मांग की.
 

Ranchi :  झारखंड विधानसभा बजट सत्र का आज चौथा दिन है. विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही डुमरी विधायक जयराम महतो ने जनप्रतिनिधियों को स्थापना समिति में शामिल करने की मांग की.

 

इसके जवाब में मंत्री दीपक बरुआ ने कहा कि बिहार पुनर्गठन अधिनियम 2000 से स्थापन समिति संचालित होती रही है. सभी विभागों में स्थापना समिति है. जनप्रतिधियों को स्थापना समिति में शामिल करने का सरकार का कोई विचार नहीं है

 

इस पर पूरक सवाल करते हुए जयराम ने कहा जनप्रतिनिधियों को स्थापन समिति में रखने से सरकार के कामों में पारदर्शिता आयेगी. दूसरे राज्यों में इस तरह के प्रबंधन है. इसके जवाब में मंत्री ने कहा कि दूसरे राज्य के प्रबंधन का अध्ययन करेंगे. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही