Giridh : झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) नेता और सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने आज गांडेय विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया. कल्पना मुर्मू सोरेन गांडेय के निर्वाची पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी के समक्ष अपना नामांकन पर्चा भरा. इस दौरान राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद भी मौजूद थे. कल्पना मुर्मू सोरेन के अलावा गिरिडीह विधानसभा से झामुमो प्रत्याशी सुदिव्य कुमार सोनू ने निर्वाची पदाधिकारी सह सदर अनुमंडल अधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया. वहीं जमुआ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर मंजू ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता के समक्ष नामांकन दाखिल किया.
https://lagatar.in/jharkhand-assembly-kalpana-murmu-soren-filed-nomination-from-gandey/untitled-23-25/" rel="attachment wp-att-968584">

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/Untitled-23-4.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
जेएमएम प्रत्याशी कल्पना और सुदिव्य समाहरणालय तक साथ आये
झारखंड मुक्ति मोर्चा के दोनों प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन और सुदिव्य कुमार सोनू समाहरणालय तक साथ-साथ आये और अलग-अलग निर्वाचि पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. नामांकन से पूर्व झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशियों ने दमखम दिखाया. समर्थकों की भारी फौज हरसिंहरायडीह से निकली और पर्चा दाखिल किया. नामांकन का पर्चा दाखिल करने के बाद झामुमो की बड़ी सभा पपरवाटांड़ तथा भाजपा की आम बागान में संपन्न हुई. बता दें कि कल्पना सोरेन का गांडेय सीट से सीधा मुकाबला भाजपा की मुनिया देवी से होगा, जो वर्तमान में गिरिडीह जिला परिषद की अध्यक्ष भी हैं.
https://lagatar.in/jharkhand-assembly-kalpana-murmu-soren-filed-nomination-from-gandey/untitled-24-25/" rel="attachment wp-att-968585">

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/Untitled-24-3.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा- एक ही नारा, हेमंत दोबारा
नामांकन भरने के बाद कल्पना मुर्मू सोरेन ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर की. उन्होंने लिखा कि गांडेय विधानसभा के अपने लोगों की सेवा करने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में झामुमो उम्मीदवार के रूप में मैंने आज नामांकन पत्र दाखिल किया. गांडेय विधानसभा की जनता का स्नेह, आदरणीय बाबा दिशोम गुरु जी और मां का आशीर्वाद तथा हेमंत जी का साथ ही मेरा हौसला है, मेरी ताकत है, मेरा विश्वास है. जीतेंगे गांडेय! जीतेगा झारखंड! एक ही नारा, हेमंत दोबारा.
https://twitter.com/JMMKalpanaSoren/status/1849335682155659471
Leave a Comment