Nilay Singh Ranchi : झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का मामला जस का तस बना हुआ है. मामला विधानसभाध्यक्ष के न्यायाधिकरण में लंबित है. इसमें विलंब को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में भी जनहित याचिका दायर की गयी. 3 मई को हाईकोर्ट ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए ने कहा था कि यदि एक सप्ताह में मामले का हल नहीं निकलता है, तो विधानसभा के सचिव को कोर्ट में सशरीर हाजिर होना होगा. कोर्ट के निर्देश की मियाद भी पूरी हो गयी है. पर हल नहीं निकल पाया है. वर्तमान हेमंत सरकार के गठन के बाद से नेता प्रतिपक्ष का पद खाली है. नेता प्रतिपक्ष नहीं होने के चलते राज्य की एक दर्जन संवैधानिक संस्थाओं में अध्यक्षों और सदस्यों के पद खाली पड़े हैं. इन पदों पर नियुक्ति के लिए निर्णय लेने वाली जो चयन समिति होती है, उसमें नेता प्रतिपक्ष भी सदस्य होते हैं. उनकी गैर मौजूदगी के कारण यह समिति डिफंक्ड है.
ने पूछा-चिटफंड कंपनियों से प्रभावित लोगों के पैसा वापसी के लिए कमिटी बनी है या नहीं [wpse_comments_template]
हाईकोर्ट ने कहा था- विधानसभा के सचिव को अगली सुनवाई के दिन सशरीर हाजिर होना होगा
हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन ने संवैधानिक संस्थाओं में रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर रखी है. गत बुधवार को इस पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार मिश्र की बेंच ने कहा था कि एक सप्ताह के अंदर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष या सबसे बड़े विरोधी दल के नेता के चुनाव का मसला हल नहीं होता है, तो विधानसभा के सचिव को अगली सुनवाई के दिन सशरीर हाजिर होना होगा. कोर्ट ने झारखंड विधानसभा सचिव को निर्देश दिया था कि वे विधानसभाध्यक्ष के सामने नेता प्रतिपक्ष का मसला सुलझाने की बात रखें. कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि नेता प्रतिपक्ष नहीं रहने के कारण कई वैधानिक संस्थाओं में नियुक्तियां नहीं हो पा रही हैं.स्पीकर के निर्देश का इंतजार - विधानसभा के प्रभारी सचिव जावेद हैदर
इधर, इस मामले पर विधानसभा के प्रभारी सचिव जावेद हैदर ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश के बाद पूरे मामले से स्पीकर को अवगत करा दिया गया है. अब उनके निर्देश का इंतजार है.कोर्ट ने कहा है तो सचिव हाजिर होंगे- स्पीकर रविंद्रनाथ महतो
वहीं झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने कहा कि प्रक्रिया चल रही है और अगर हाईकोर्ट ने सचिव को सशरीर हाजिर होने के लिए कहा है, तो सचिव हाजिर भी होंगे. इसे भी पढ़ें – HC">https://lagatar.in/hc-asked-whether-a-committee-has-been-formed-to-refund-the-money-of-people-affected-by-chit-fund-companies/">HCने पूछा-चिटफंड कंपनियों से प्रभावित लोगों के पैसा वापसी के लिए कमिटी बनी है या नहीं [wpse_comments_template]
Leave a Comment