Search

 
 
 

झारखंड विस : राजेश कच्छप ने TSP फंड के विचलन का मुद्दा उठाया, मंत्री ने गाइडलाइन बनाने की कही बात

झारखंड विधानसभा बजट सत्र के सातवें दिन खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने ट्राईबल सब प्लान (टीएसपी) फंड के विचलन का मुद्दा उठाया. विधायक ने सरकार से जानना चाहा कि क्या राज्य अपने बजट से टीएसपी को पैसा दे रहा है. पूछा कि टीएसपी की राशि के विचलन के मामलों को गंभीरता से क्यों नहीं लिया जा रहा है.
 

Ranchi :  झारखंड विधानसभा बजट सत्र के सातवें दिन खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने ट्राईबल सब प्लान (टीएसपी) फंड के विचलन का मुद्दा उठाया. विधायक ने सरकार से जानना चाहा कि क्या राज्य अपने बजट से टीएसपी को पैसा दे रहा है. पूछा कि टीएसपी की राशि के विचलन के मामलों को गंभीरता से क्यों नहीं लिया जा रहा है.

 

झारखंड विधानसभा बजट सत्र की सभी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें. 

 

इसके जवाब में मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि  केंद्र से टीएसपी फंड आबादी के अनुपात के आधार पर राज्य को मिलता है. उन्होंने स्वीकार किया कि राज्य में टीएसपी फंड के विचलन को लेकर अब तक कोई स्पष्ट गाइडलाइन नहीं बनाई गई है. 

 

लिंडा ने कहा कि इस समस्या का समाधान निकालना जरूरी है और इसको लेकर गाइडलाइन बनाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में काम करेगी. विधानसभा अध्यक्ष ने सुझाव दिया कि अन्य राज्यों में टीएसपी फंड खर्च करने के लिए बनाई गई गाइडलाइन का अध्ययन करे. फिर इसको लेकर राज्य में भी गाइडलाइन बनाये.

 

पूरक सवाल पर राजेश कच्छप ने पूछा कि अब तक हुए फंड विचलन में कौन से अधिकारी दोषी हैं और क्या उन पर कार्रवाई की जाएगी. इस पर मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि पूरे मामले का अध्ययन करने के बाद सरकार इस पर विचार करेगी. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही