Search

 
 
 

झारखंड विस मॉनसून सत्र : सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद विधानसभा में चल रहे मॉनसून सत्र की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई. सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने अपने शोक संदेश में कहा कि आज का ये दिन हम सभी के लिए अत्यंत दुख और शोक का दिन है.
 
  • हम बहुत दुखित हैं, बाबा नहीं रहे : स्पीकर
  • सदन की कार्रवाई अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई 

Ranchi :  दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद विधानसभा में चल रहे मॉनसून सत्र की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई. सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने अपने शोक संदेश में कहा कि आज का ये दिन हम सभी के लिए अत्यंत दुख और शोक का दिन है.

 

रवींद्र महतो ने आगे कहा कि झारखंड के महान नेता, मार्गदर्शक, झारखंड आंदोलन के पुरोधा, पूर्व सीएम, पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद गुरुजी का सोमवार की सुबह स्वर्गवास हो गया. वे झारखंड के वंचित समाज को अंधकार से निकालकर हक-हकुक के प्रकाश से उज्जवल करने वाले शिबू सोरेन का नहीं रहना झारखंड ही नहीं संपूर्ण भारत की अपूरणीय त्रति है. 

 

स्पीकर ने कहा कि राजनीतिक और सामाजिक जगत में अन्याय के खिलाफ प्रत्वाद के लिए वे जाने जाते थे. हम बहुत दुखित हैं कि बाबा नहीं रहे. इसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई. इस दौरान सदन शिबू सोरेन अमर रहे के नारे से गूंज उठा. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा क

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही