Search

 
 
 

झारखंड विस मॉनसून सत्र : सदन की कार्यवाही शुरू, नेता प्रतिपक्ष बाउरी व नीलकंठ अनुपस्थित

 
सदन की कार्यवाही शुरू, नेता प्रतिपक्ष बाउरी व नीलकंठ अनुपस्थित Ranchi :  झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र का आज छठा और आखिरी दिन है. स्पीकर रबिंद्र नाथ महतो ने सुबह 11: 07 में सदन की कार्यवाही शुरू की. सदन में लंबोदर महतो को छोड़कर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी और नीलकंठ सिंह मुंडा अनुपस्थित रहे. स्पीकर ने अमर कुमार बाउरी और नीलकंठ सिंह मुंडा को निलंबित नहीं किया था. इसके बावजूद वो सदन के बाहर भाजपा विधायकों के साथ प्रदर्शन कर रहे थे. हालांकि सदन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ देर बाद में वो अंदर आ गये.

स्पीकर ने 18 विधायकों को किया था निलंबित

बता दें कि सत्र के पांचवें दिन स्पीकर ने 18 विधायकों को आज 2 अगस्त दोपहर दो बजे तक निलंबित किया है. इसमें अनंत कुमार ओझा, रणधीर कुमार सिंह, नारायण दास, नीरा यादव, किशुन दास, केदार हजरा, बिरंची नारायण, अपर्णा सेन गुप्ता, राज सिन्हा, कोचे मुंडा, भानु प्रताप शाही, समरी लाल, सीपी सिंह, डॉक्टर शशि भूषण मेहता, आलोक चौरसिया, पुष्पा देवी, अमित मंडल और नवीन जायसवाल शामिल हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही