Search

 
 
 

झारखंड विस मॉनसून सत्र : सदन शुरू होते ही हंगामा, वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगे, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

सदन में वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगे. इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक वेल में घुस गए और हंगामा करने लगे. इस दौरान विपक्ष ने वेल में पोस्टर भी फाड़ा. हंगामा होता देख स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.
 

Ranchi :  झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र का आज तीसरा दिन है. सुबह 11 बजकर 10 मिनट में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा भी शुरू हो गया. प्रदीप यादव ने एसआईआर वापस लेने की मांग की. इस दौरान सदन में वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगे. 

इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक वेल में घुस गए और हंगामा करने लगे. इस दौरान विपक्ष ने वेल में पोस्टर फाड़ दिया. स्पीकर ने विधायकों को शांत करानी की कोशिश की, लेकिन वो हंगामा करते रहे. हंगामा होता देख स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी. हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही सिर्फ तीन मिनट ही चल पाई. 

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही