Search

 
 
 

झारखंड विस : निर्मल महतो ने हाथियों के आतंक का मुद्दा उठाया, मुआवजा 20 लाख करने की मांग

झारखंड विधानसभा बजट सत्र के सातवें दिन कृषि विभाग के बजट पर चर्चा के दौरान मांडू विधायक निर्मल महतो ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि रामगढ़ जिले में धान खरीद की प्रक्रिया सही ढंग से नहीं चल रही है और किसानों को अपना धान बेचने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है.
 

Ranchi :  झारखंड विधानसभा बजट सत्र के सातवें दिन कृषि विभाग के बजट पर चर्चा के दौरान मांडू विधायक निर्मल महतो ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि रामगढ़ जिले में धान खरीद की प्रक्रिया सही ढंग से नहीं चल रही है और किसानों को अपना धान बेचने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है.

 

महतो ने बताया कि कई किसान दो से ढाई महीने से भुगतान का इंतजार कर रहे हैं. रमजान और होली जैसे त्योहार नजदीक हैं और कई परिवारों में शादी भी है, ऐसे में किसानों को पैसों की जरूरत है. आरोप लगाया कि बिचौलियों के कारण स्थानीय किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा.

 

मांडू विधायक ने दारू प्रखंड के किसानों को भुगतान में देरी का मामला भी सदन उठाया. महतो ने मांग की कि अगले सत्र से पहले ही खरीद व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए. उन्होंने जंगली हाथियों से हो रहे नुकसान पर चिंता जताई और मुआवजा बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने की मांग की.

 

सिंचाई पर उन्होंने कहा कि दामोदर नदी और कोनार डैम का पानी दूसरे इलाकों में जा रहा है. जबकि मांडू के किसान पानी के लिए परेशान हैं. उन्होंने स्थानीय कृषि केंद्र को और मजबूत करने की भी मांग की. 

 

झारखंड विधानसभा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें....

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही