Ranchi News : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो इन दिनों विदेश दौरे पर हैं. यहां उन्होंने स्विट्जरलैंड की राजधानी बर्न स्थित फेडरल पैलेस (संसद भवन) का दौरा किया और वहां की संसदीय प्रणाली और संघीय व्यवस्था को करीब से समझा.
रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि स्विट्जरलैंड की लोकतांत्रिक व्यवस्था अपनी संघीय ढांचा, प्रत्यक्ष लोकतंत्र और स्थानीय स्तर पर अधिकारों की मजबूत व्यवस्था स्विट्जरलैंड को दुनिया के दूसरे देशों से अलग पहचान देती है.
उन्होंने बताया कि स्विट्जरलैंड की कार्यपालिका का संचालन सात सदस्यीय संघीय परिषद करती है. परिषद के सदस्यों में से हर साल एक सदस्य को अध्यक्ष चुना जाता है. हालांकि, यह पद भारत जैसे देशों के प्रधानमंत्री के पद के समान नहीं होता है.

स्विट्जरलैंड की तस्वीर
स्पीकर ने कहा कि स्विट्जरलैंड के अलग-अलग कैंटनों को काफी स्वायत्तता दी गई है. इससे वहां की संघीय प्रणाली और मजबूत होती है. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाएं किस तरह काम करती हैं और शासन व्यवस्था में आम लोगों की भागीदारी किस तरह सुनिश्चित की जाती है, इसे करीब से समझना उनके लिए महत्वपूर्ण और ज्ञानवर्धक अनुभव रहा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें