Ranchi : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र सातवें दिन सदन की कार्यवाही 11 बजकर 9 मिनट पर शुरू हुई. कार्यवाही शुरू होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों का हंगामा शुरू हो गया. हंगामे के बीच विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धनबाद आये थे. वहां वे पंचायत स्तर के नेता की तरह झारखंडवासियों को गाली देकर चले गये. इसपर सदन में चर्चा होना चाहिए. इसके बाद कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी और उमाशंकर अकेला वेल में आ गये. बीजेपी के भी विधायक वेल में आ गये और हंगामा शुरू कर दिया. हंगामे के कारण स्पीकर रविंद्र नाथ महतो ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.
झारखंड विस : सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों का वेल हंगामा, सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
Last Updated: Mar 02, 2024 12:00 AM (IST)